{"_id":"052d713390d88d40a6424e649abecca1","slug":"basket-ball-chapion-new-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल स्पर्धा में न्यू शिमला बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल स्पर्धा में न्यू शिमला बना चैंपियन
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
Updated Mon, 03 Nov 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बास्केटबाल को बढ़ावा देने के मकसद से सेंट एडवर्ड स्कूल में आयोजित की गई इंटर स्कूल बास्केटबाल प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल न्यू शिमला ने रनिंग ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विजेता डीएवी की टीम ने मेजबान सेंट एडवर्ड की टीम को 71-52 के स्कोर से पराजित कर खिताब जीता। इस मुकाबले में सेंट एडवर्ड के खिलाड़ी दीपांकर बग्गा, गुरकरण और न्यू शिमला के खिलाड़ी प्रज्जवल ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन समारोह में इस खेल आयोजन में सहयोग कर रहे आडिट एंड अकाउंटस अकादमी या रोज के डीआईजी सुधीर लंकपली (आईएएस) ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के आयोजन में सेंट एडवर्ड स्कूल के प्रिंसिपल फादर अनिल सुकेर और वाइस प्रिंसिपल फादर नवीन राडरिक ने भरपूर सहयोग किया।
प्रतियोगिता के मुख्य संचालक एवं स्कूल के बास्केटबाल इंचार्ज विशाल भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन समारोह के मौके पर मुख्यातिथि ने विजेता टीमों को बधाई दी।
कहा कि बास्केटबाल जैसे खेल से शरीर की पूरी कसरत होती है। इसमें अधिक से अधिक छात्र हिस्सा लें। प्रतियोगिता के अंतिम रोज हुए सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट एडवर्ड और जेसीबी न्यू शिमला की टीम के बीच रोचक मैच हुआ। इसमें सेंट एडवर्ड स्कूल की टीम 47-6 के स्कोर से विजेता रही।
प्रतियोगिता की विजेता रही टीम के सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विशाल ने कहा कि पहली मर्तबा आयोजित इस प्रतियोगिता को अब लगातार आयोजित किया जाता रहेगा।