फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bar license fees reduced up to 92 thousand rupee in tribal areas of himachal pradesh

हिमाचल: जनजातीय क्षेत्रों में 12 से 92 हजार तक कम हुई बार खोलने की लाइसेंस फीस

Tue, 22 Mar 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 22 Mar 2022 05:00 AM IST
सार

प्रदेश के जिन जनजातीय क्षेत्रों के होटलों में स्थित बार में वार्षिक लाइसेंस फीस 72 हजार रुपये थी, वहां अब 50 हजार रुपये फीस लगेगी।

विज्ञापन
bar license fees reduced up to 92 thousand rupee in tribal areas of himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में बार खोलने की वार्षिक लाइसेंस फीस 12 से 92 हजार रुपये तक कम हो गई है। जनजातीय क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने और होटल उद्यमियों को राहत देने के लिए सरकार ने नई आबकारी नीति में यह फैसला लिया है। होटलों और रेस्तरां में खुले बार की वार्षिक लाइसेंस फीस की दरों में सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 से कटौती करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के जिन जनजातीय क्षेत्रों के होटलों में स्थित बार में वार्षिक लाइसेंस फीस 72 हजार रुपये थी, वहां अब 50 हजार रुपये फीस लगेगी। एक लाख आठ हजार की फीस की जगह 75 हजार रुपये और 1.80 लाख की फीस की जगह एक लाख फीस लगेगी। होटलों में कमरों की क्षमता के हिसाब से फीस का निर्धारण होगा।
विज्ञापन


इसी तरह जिन रेस्तरां में बार खोलने की पहले वार्षिक लाइसेंस फीस 1.92 लाख रुपये थी, अब वहां एक लाख रुपये की फीस लगेगी। सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नई आबकारी नीति में वार्षिक लाइसेंस फीस घटाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed