फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bank oepn for three hours from 10am to 1pm in himachal decision by state level bankers committee himachal pradesh

बैंकों में दोपहर एक बजे तक ही होगा लेनदेन, चलते रहेंगे एटीएम

Mon, 10 May 2021 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 May 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
bank oepn for three hours from 10am to 1pm in himachal decision by state level bankers committee himachal pradesh
बैंक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक ही लेनदेन का काम होगा और दो बजे बैंक बंद हो जाएंगे। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने कोरोना कर्फ्यू के नए नियमों के चलते यह फैसला लिया है। सोमवार को समिति ने सभी बैंक अधिकारियों और वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। 

विज्ञापन


बैठक में फैसला लिया गया कि मंगलवार से शाम 4:00 बजे की बजाय अब 2:00 बजे तक बैंक खुलेंगे। ग्राहकों को दी जाने वाले सेवा सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक मिलेगी। 31 मई तक हर शनिवार को बैंक बंद रखे जाएंगे। बैंक में मास्क पहनकर न आने वाले और उचित दूरी बनाकर अपनी बारी का इंतजार न करने वाले ग्राहकों को सेवाएं नहीं दी जाएंगी।
विज्ञापन


बैंकों की ओर से स्थापित आधार सेंटर भी 31 मई तक बंद करने का फैसला लिया गया है। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने सभी बैंकों को एटीएम में पर्याप्त नकदी रखने को कहा है। समय-समय पर एटीएम को जांचने के लिए भी कहा गया है ताकि नकदी के अभाव में आम जनता को परेशानियों का सामना न करने पड़े। बैंक प्रबंधनों को सिर्फ पचास फीसदी स्टाफ को ही बुलाने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकता पर वैक्सीनेशन का दिया आश्वासन
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की सोमवार को हुई ऑनलाइन बैठक में बैंक कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाने का मामला भी उठा। प्रदेश सरकार के विशेष वित्त सचिव राकेश कंवर ने समिति को आश्वस्त किया कि इस बारे में स्वास्थ्य सचिव और मिशन डायरेक्टर से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed