{"_id":"6ab93401490550db79051d40","slug":"bank-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-793798-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हड़ताल से पहले छुट्टी के दिन बैंकों में हुआ कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: हड़ताल से पहले छुट्टी के दिन बैंकों में हुआ कामकाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में रविवार को बैंक खुले रहे। लोगों ने रविवार को बैंकों में अपने आवश्यक काम निपटाए। बैंकों में सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिली। हालांकि सामान्य दिनों के मुकाबले बैंकों में कम भीड़ रही।
राजधानी में रविवार को भी सामान्य दिनों की तरह बैंक खुले। इसके बाद बैंकों में काम अपने करवाने के लिए लोग पहुंचने लगे। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। लोगों ने अपने आवश्यक काम निपटाए। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंक कर्मी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने का एलान किया है। बैंक कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था, नई पीएलआई योजना को तुरंत वापस लेने, नई ट्रांसफर पॉलिसी वापस लेने, प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त काम लेने समेत कई अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इससे पहले बैंक कर्मचारी सांकेतिक हड़ताल कर चुके हैं। वहीं, अब कर्मचारियों ने तीन दिनों तक लगातार हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। कर्मचारी 28 से लेकर 30 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों ने एलान किया है कि यदि इस हड़ताल के बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्तूबर से बैंक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। राजधानी शिमला में हड़ताल के दौरान तीन दिनों तक बैंक कर्मी सीटीओ चौक पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।