फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bank Employees Strike: Banks will be closed for three consecutive days

Bank Employees Strike: लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, 27 जून को हड़ताल पर कर्मी

Tue, 21 Jun 2022 11:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jun 2022 11:12 PM IST
सार

यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक यूनियनों ने 27 जून को हड़ताल पर जाने का एलान किया है। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Bank Employees Strike: Banks will be closed for three consecutive days
बैंक हड़ताल (फाइल फोटो)

विस्तार

पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश में बैंक कर्मी 27 जून को हड़ताल पर रहेंगे। इससे पहले 25 जून को महीने के आखिरी शनिवार और 26 जून को रविवार की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक यूनियनों ने 27 जून को हड़ताल पर जाने का एलान किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर एसोसिएशन के उप महासचिव नरेंद्र चौहान का कहना है कि मांगों पर लंबे समय से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, पांच दिवसीय बैंकिंग, पेंशन के पुन: निर्धारण सहित बैंक कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर हड़ताल का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed