फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bank employees strike and protest in himachal pradesh

केंद्र की नीतियों के खिलाफ बैंक कर्मियों ने बोला हल्ला, प्रदेश भर में हुए प्रदर्शन

Fri, 31 Jan 2020 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 31 Jan 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
bank employees strike and protest in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को हल्ला बोला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर प्रदेश भर में बैंक बंद रखकर प्रदर्शन किए गए। शनिवार को भी बैंक हड़ताल के चलते बंद रहेंगे। रविवार को सरकारी छुट्टी रहेगी। ऐसे में आगामी दो दिन तक और लोगों के बैंकों से संबंधित काम नहीं होंगे। शनिवार और रविवार को एटीएम खाली होने की नौबत आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


शिमला में प्रदर्शन के दौरान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के प्रदेश संयोजक गोपाल शर्मा ने कहा कि उन्हें मजबूरन हड़ताल करनी पड़ रही है। बीते तीस महीनों से यूनियनें वार्ता के जरिये मांगों को हल करने के पक्ष में थी लेकिन आईबीए की ओर से कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की गई। उन्होंने बताया कि देश की नौ अधिकारी और कर्मचारी यूनियनें मिलकर दो दिन की हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


अगर अभी मांगों को नहीं माना गया तो 11, 12 और 13 मार्च को दोबारा तीन दिन की हड़ताल की जाएगी। मांगे फिर भी पूरी नहीं हुईं तो पहली अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। उन्होंने कहा कि बीस फीसदी बढ़ोतरी के साथ वेतन को रिवाइज किया जाए। सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग होनी चाहिए। स्पेशल अलाउंस को बेसिक पे में शामिल करना चाहिए। नई पेंशन स्कीम की जगह पुरानी योजना लागू होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशन का दोबारा निर्धारण होना चाहिए। अधिकारियों के लिए काम करने के घंटे तय होने चाहिए। अनुबंध कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देना चाहिए। इस अवसर पर एआईबीओसी के राज्य अध्यक्ष नरेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष  राकेश वर्मा, एसपी भलैक, एआईबीईए के महासचिव नरेंद्र वर्मा, अमर चंद और आईएस नेगी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed