{"_id":"5dad985c8ebc3e93cd66c931","slug":"bank-and-officer-employee-strike-will-be-closed-on-this-day-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस दिन बंद रहेंगे बैंक, अधिकारी-कर्मचारी करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इस दिन बंद रहेंगे बैंक, अधिकारी-कर्मचारी करेंगे हड़ताल
Mon, 21 Oct 2019 05:07 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Oct 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय के विरोध में मंगलवार को देश भर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। मंगलवार को हिमाचल में भी बैंक बंद रहेंगे। बैंक हड़ताल के चलते दिवाली के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर कारोबार प्रभावित होने के आसार हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया कि मंगलवार को राजधानी शिमला सहित सभी जिला मुख्यालयों में बैंक कर्मचारी और अधिकारी प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि बैंकों का विलय रोका जाए। जनविरोधी बैंकिंग सुधारों को बंद किया जाए। खराब ऋण की वसूली सुनिश्चित कर ऋण नहीं चुकाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए
विज्ञापन
। दंडात्मक शुल्क लगाकर ग्राहकों को प्रताड़ित न किया जाए। सेवा शुल्क में वृद्धि न की जाए। जमा राशियों पर ब्याज दर बढ़ाई जाए। नौकरी एवं नौकरियों की सुरक्षा पर हमले रोके जाएं।
सभी बैंकों में समुचित भर्ती की जाए। फेडरेशन के महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया कि आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन और बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने देश भर में हड़ताल का आह्वान किया है।