Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bangladesh's funeral procession taken out in Sanjauli market

Shimla News: संजौली बाजार में निकाली गई बांग्लादेश की शवयात्रा

Sat, 07 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh's funeral procession taken out in Sanjauli market
हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का किया विरोध, संजौली चौक पर फूंका बंगलादेश का पुतला
विज्ञापन

केंद्र सरकार से हिंदुओं की रक्षा करने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने संजौली में बांग्लादेश की शवयात्रा निकाली।

इस दौरान केंद्र सरकार से पूरे मसले पर हस्तक्षेप करते हुए बांग्लादेश में हिंदू संगठनों पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की गई। विरोध स्वरूप यह शवयात्रा ढली टनल से बाजार होते हुए संजौली चौक पर पहुंची और यहां पर शव जलाकर गुस्सा जाहिर किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। स्थानीय पुलिस के अलावा रिजर्व बटालियन को सुरक्षा की दृष्टिगत तैनात किया था। शनिवार को शाम 5:00 बजे के करीब लोग ढली टनल के पास एकत्रित हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए शव यात्रा को बाजार से होते हुए संजौली चौक तक निकाला गया। इस दौरान संजौली चौक पर बांग्लादेश में हो रही घटनाओं के खिलाफ शव जलाकर विरोध प्रकट किया गया।
विज्ञापन


लोगों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर देवभूमि संघर्ष समिति के सह संयोजक विजय शर्मा ने कहा कि कई महीनों से बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। यह पूरे विश्व के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। इस मामले में केंद्र सरकार के साथ ही यूएनओ को भी हस्तक्षेप करना चाहिए। कहा कि साजिश के तहत बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ कर मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शन में स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विजय शर्मा ने कहा कि इस मामले में मानवाधिकार से जुड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भी चुप्पी साधी हुई है, जोकि शर्मनाक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article