Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bandara in jakhu temple

Shimla News: बजरंग बली को चढ़ाया सवा क्विंटल का रोट, श्रद्धालुओं ने खीर, मालपुआ और दही भला का चखा स्वाद

Sun, 10 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
bandara in jakhu temple
जाखू मंदिर में 33वें विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
विज्ञापन

अमृतसर के दुरग्याना मंदिर से आई शिव परिवार पार्टी ने हनुमान के भजन सुनाए
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हनुमान सेवा समिति की ओर से रविवार को जाखू मंदिर में 33वां विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और जय श्रीराम और पवन पुत्र हनुमान के जयकारे लगाए।
मंदिर में शनिवार से रखे अखंड रामचरितमानस पाठ का भोग हुआ। यह पाठ शनिवार सुबह 7 बजे से रविवार सुबह 7 बजे तक चला। मंदिर के पुजारी सहित स्थानीय लोगाें ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व शांति की कामना की। इसके बाद बजरंग बली को सवा क्विंटल आटे का रोट और हलवे का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया जिसमें खीर, मालपुआ, दही भला और पाव भाजी सहित अन्य व्यंजनों के करीब 15 से 20 स्टॉल लगाए गए। इस दौरान अमृतसर के दुरग्याना मंदिर से आई शिव परिवार पार्टी ने हनुमान के भजन गाकर दिनभर माहौल भक्तिमय बनाए रखा। मंदिर में देश-विदेश से आए करीब 22 से 23 हजार लोगों ने भंडारे का स्वाद चखा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुबह 4:00 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद मंदिर में 8 बजे से दर्शन करने के लिए लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। दोपहर तक यह लाइनें हनुमान भगवान की मूर्ति तक पहुंच गईं। वहीं दूसरी ओर भंडारा खाने के लिए अलग-अलग स्टॉलों पर लोगों की भीड़ उमड़ती रही। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए मंदिर में पुलिस के जवान तैनात रहे। इस अवसर पर लोअर बाजार के कारोबारी तरूण राणा ने जय श्री राम और 33वां विशाल भंडारा लिखकर दो किलो का केक बनाया था। इस केक को जाखू मंदिर में हनुमान को चढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
इनसेट
मंदिर परिसर से पार्क तक फैली जूठी प्लेटों की गंदगी
मंदिर में सफाई व्यवस्था पुरी तरह ठप रही। इस दौरान विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगे थे लेकिन कूडा फेंकने के लिए कोई भी कूड़ेदान नहीं रखा गया था। इस दौरान लोग खाने के बाद प्लेटें भी वहीं फेंक रहे थे। इसकी वजह से मंदिर परिसर से लेकर पार्क तक जूठी डिस्पोजल प्लेटों की गंदगी फैली रही। हालत यह थी कि लोगाें का पैदल चलना तक भी मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed