{"_id":"67f91e3774342c37fa08ec25","slug":"ban-will-be-imposed-on-those-who-do-not-pay-after-buying-apples-shimla-news-c-19-sml1001-515629-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सेब खरीदकर भुगतान न करने वालों पर लगेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सेब खरीदकर भुगतान न करने वालों पर लगेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागवानों को ठगी के मामलों से बचाने के लिए प्लान तैयार, बाहरी राज्यों की मंडियों का प्रबंधन करेगा सहयोग
समिति के चेयरमैन ने किया दक्षिण राज्यों का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले की फल मंडियों में हर साल सीजन के दौरान सेब खरीदकर गायब होने वाले बाहरी राज्यों के खरीदारों पर शिकंजा कसा जाएगा। कृषि मंडी उपज समिति (एपीएमसी) शिमला और किन्नौर ने इसकी तैयारियां कर ली हैं। समिति ने बाहरी राज्यों की मंडियों के प्रबंधन के साथ मिलकर इसका प्लान तैयार किया है।
अब शिमला में सेब खरीदकर अगर कोई बाहरी राज्य का आढ़ती भुगतान नहीं करता है तो ऐसे व्यक्ति पर संबंधित राज्य या जिले की मंडी समिति उस पर कारोबार करने पर प्रतिबंध लगा देगी। कृषि मंडी उपज समिति (एपीएमसी) शिमला के चेयरमैन देवानंद वर्मा ने यह जानकारी दी। देवानंद हाल ही में बोर्ड सदस्यों के साथ दक्षिण राज्यों की मंडियों का दौरा करके लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने सभी एपीएमसी के सदस्यों के सामने यह मामला उठाया था। उन्होंने कहा कि यदि कोई खरीदार शिमला से सेब लेकर फरार होता है तो उनके दक्षिण राज्यों की मंडियों में कारोबार करने पर अंकुश लगा दिया जाएगा। पुलिस में एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। दौरे दौरान बोर्ड के सदस्यों ने बंगलुरु, मैसूर, गोवा, पुणे, मुंबई, नासिक, कोल्हापुर और हैदराबाद मंडी का भ्रमण किया। इन मंडियों के प्रबंधन ने ऐसे मामलों में कार्रवाई करने पर सहमति जताई है। दौरा समाप्त होने के बाद शुक्रवार को एपीएमसी शिमला और किन्नौर के चेयरमैन देवानंद वर्मा की अध्यक्षता में बीओडी की बैठक भी हुई। इस दौरान भ्रमण में विभिन्न मंडियों में जो भी सीखने को मिला उस दिशा में मंडी उपज समिति शिमला और किन्नौर के अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि यहां की मंडियों को किसानों और बागवानों के हित में सुदृढ़ किया जा सके।
चेयरमैन ने कहा कि इन सभी मंडियों के साथ भविष्य में भी तालमेल रखा जाएगा ताकि वहां पर जो आढ़ती हैं और हिमाचल में सेब का कारोबार करते हैं, किसी भी प्रकार की ठगी न कर सकें। यदि कोई ऐसा करता है तो वहां के सचिव से संपर्क कर उनके ऊपर कार्यवाही अमल में लाई जा सके। इसकी सहमति सभी मंडियों से मिली है। बैठक में एपीएमसी के सचिव पवन सैनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।