फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ban on wearing hijab in educational institutions of Himachal, entry on dress code only, Education Minister govind thakur statement

शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान: हिमाचल के शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनकर आने पर रोक, ड्रेस कोड पर ही प्रवेश

Tue, 15 Feb 2022 08:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Feb 2022 08:05 PM IST
सार

प्रदेश में 17 फरवरी से स्कूल खुलने से पहले शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को धार्मिक रंग देना गलत है। यह मुद्दा नहीं होना चाहिए। हिजाब पहनकर स्कूल-कॉलेजों में आना गलत है। शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता, विश्वसनीयता बनी रहनी चाहिए।

विज्ञापन
Ban on wearing hijab in educational institutions of Himachal, entry on dress code only, Education Minister govind thakur statement
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में तय ड्रेस कोड पर ही विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। हिजाब पहनने पर पूर्ण तौर पर रोक रहेगी। प्रदेश में 17 फरवरी से स्कूल खुलने से पहले शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने यह बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को धार्मिक रंग देना गलत है। यह मुद्दा नहीं होना चाहिए। हिजाब पहनकर स्कूल-कॉलेजों में आना गलत है। शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता, विश्वसनीयता बनी रहनी चाहिए।

विज्ञापन


कर्नाटक के कॉलेज में हिजाब पहनने को लेकर चल रहे विवाद और प्रदेश में स्कूल खुलने से पहले शिक्षा मंत्री ने यह बयान देकर कांग्रेस की राजनीति पर भी सवाल उठाए हैं। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनकर आने की जिद्द करना गलत है। मैं इसकी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता वोट की राजनीति कर रहे हैं। छद्म धर्म निरपेक्षता के तहत इस मामले की व्याख्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब 17 फरवरी से सभी शिक्षण संस्थान खुलेंगे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पालन करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में 17 फरवरी से कोविड नियमों की पालना के साथ सभी शिक्षण संस्थान सामान्य शेड्यूल के तहत काम करना शुरू करेंगे। इसके तहत प्री प्राइमरी (नर्सरी-केजी) से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल खुलेंगे। मार्च 2020 के बाद नर्सरी-केजी और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चे पहली बार पहुंचेंगे। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाली पाठशालाओं में नौवीं से 12वीं कक्षा के स्कूल पहले से ही खुले हैं। अब शीतकालीन अवकाश वाले स्कूल भी खुलेंगे। वहीं, प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में 17 फरवरी से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही पहली से आठवीं कक्षा में दाखिला प्रक्रिया भी शुरू होगी। इसी दौरान विद्यार्थियों को सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाने वाली निशुल्क पाठ्यपुस्तकें  भी दी जाएंगी। शिक्षा विभाग इसके लिए तैयारियां कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed