फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ban on trekking without permission on routes higher than 15,000 feet

Trekking Ban: हिमाचल में 15,000 फीट से अधिक ऊंचे रूटों पर बिना अनुमति ट्रैकिंग करने पर रोक

Sat, 17 Sep 2022 07:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Sep 2022 07:39 PM IST
सार

कुल्लू जिले के छह ट्रैकिंग रूटों पर ट्रैकर 15,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर बिना अनुमति ट्रैकिंग नहीं कर सकेंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Ban on trekking without permission on routes higher than 15,000 feet
डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश  के कुल्लू जिले के छह ट्रैकिंग रूटों पर ट्रैकर 15,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर बिना अनुमति ट्रैकिंग नहीं कर सकेंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग के अनुसार तेंतू पास, मनाली पास, साराउगमा पास, एनिमल पास, डेबसा पास और गुंथर पास के रूट पर उपरोक्त ऊंचाई से ज्यादा ट्रैकिंग पर मनाही है। छह रूटों पर पर्वतारोहण की अनुमति अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक को सूचित करने के बाद ही मिलेगी। इसके लिए टूर ऑपरेटर और टीम लीडर जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा जिले के 15,000 फीट से ऊंचाई वाले सभी रूटों पर ऑपरेटर और टीम लीडर पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक को सूचित करेंगे।

विज्ञापन


संबंधित सभी अनुमतियां प्रशासन से लेनी होंगी। 9,000 से 15,000 फीट तक ऊंचाई के बीच ट्रैकिंग गतिविधियां संबंधित वन मंडल अधिकारी की अनुमति के बिना नहीं हो सकती हैं। ट्रैकिंग पर जाने वाले सभी ट्रैकर की सूचना वनमंडल अधिकारी को पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक को रोजाना आधार पर देनी होगी। जिला कुल्लू आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भी सूचित करना अनिवार्य होगा। कोई भी व्यक्ति बिना सुरक्षा उपकरणों, आवश्यक दवा और प्राथमिक उपचार किट के ट्रैकिंग पर नहीं जा सकेगा। यह आदेश पूरे जिले में लागू रहेंगे। आदेशों की अवहेलना पर नियमानुसार उसे दो साल तक कारावास हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed