फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ban on sports and cultural activities in winter schools, Directorate of Education issued instructions

Himachal News: शीतकालीन स्कूलों में खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश

Wed, 18 Oct 2023 06:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Oct 2023 06:23 PM IST
सार

शीतकालीन प्राइमरी और मिडल स्कूलों में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। दिसंबर 2023 में वार्षिक परीक्षाओं के चलते प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
Ban on sports and cultural activities in winter schools, Directorate of Education issued instructions
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन प्राइमरी और मिडल स्कूलों में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। दिसंबर 2023 में वार्षिक परीक्षाओं के चलते प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


नवंबर और दिसंबर के दौरान गैर शिक्षण गतिविधियों नहीं करने के लिए कहा गया है। शिक्षा निदेशालय से जारी अधिसूचना में कहा है कि दिसंबर में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं। अन्य कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं भी दिसंबर के पहले सप्ताह में होंगी।
विज्ञापन


ऐसे में स्कूूलों में नवंबर और दिसंबर के दौरान खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां न की जाएं। ऐसी कोई भी गतिविधि न की जाए, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो। नवंबर और दिसंबर के दौरान पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed