{"_id":"6496db9448c219870e0ec028","slug":"ban-on-rafting-in-beas-river-notification-issued-by-tourism-department-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ब्यास नदी में राफ्टिंग पर रोक, पर्यटन विभाग ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ब्यास नदी में राफ्टिंग पर रोक, पर्यटन विभाग ने जारी की अधिसूचना
Sun, 25 Jun 2023 11:37 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:37 AM IST
सार
जलस्तर बढ़ने के चलते प्रशासन ने आगामी आदेश तक रिवर राफ्टिंग पर रोक लगा दी है। इस संबंध में जिला पर्यटन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
रिवर राफ्टिंग(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्यास में जलस्तर बढ़ने के चलते प्रशासन ने आगामी आदेश तक रिवर राफ्टिंग पर रोक लगा दी है। इस संबंध में जिला पर्यटन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग का कहना है कि ब्यास नदी में पानी का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है। इसके चलते जलस्तर कम होने तक राफ्टिंग बंद रखी जाएगी। इस संबंध में रिवर राफ्टिंग करवाने वाले संघों को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुल्लू जिले में रिवर राफ्टिंग का क्रेज सैलानियों में खूब देखने के मिलता है। कुल्लू में करीब 3000 इस कारोबार से जुड़े हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा ने कहा कि ब्यास में स्थिति सामान्य होने पर गतिविधि शुरू हो सकेंगी।
विज्ञापन