फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ban on drinking water connection lifted, you can apply to Panchayat

Shimla News: पेयजल कनेक्शन से रोक हटी पंचायत से कर सकेंगे आवेदन

Wed, 02 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ban on drinking water connection lifted, you can apply to Panchayat
खास खबर....
विज्ञापन

निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद पेयजल कंपनी ने शुरू की प्रक्रिया
एक भवन में मिलेगा एक ही कनेक्शन, महंगी होंगी पानी की दरें
इन इलाकों में साल 2021 से नए कनेक्शन देने पर लगी थी रोक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नगर निगम क्षेत्र से सटी पंचायतों के हजारों भवन मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। इन इलाकों में साल 2021 से पानी के नए पेयजल कनेक्शन देने पर लगी रोक अब हट गई है।
पंचायत क्षेत्रों के भवन मालिक नए कनेक्शन के लिए अब पेयजल कंपनी के पास आवेदन कर सकते हैं। निदेशक मंडल की मंजूरी मिलने के बाद पेयजल कंपनी ने पंचायती क्षेत्रों में भी नए कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी के अनुसार जिन लोगों ने पहले से नए कनेक्शन के लिए आवेदन किए हैं, उन्हें भी नए सिरे से आवेदन करने होंगे। शर्त रखी है कि अभी एक भवन में पानी का एक ही कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा इन इलाकों में पानी की दरें नगर निगम क्षेत्र से ज्यादा रहेंगी। राजधानी में नगर निगम क्षेत्र में पेयजल कंपनी पानी की आपूर्ति करती है।
विज्ञापन

निगम क्षेत्र से सटे पंचायती इलाकों में पानी देने का जिम्मा जलशक्ति विभाग का है लेकिन शहर से सटे कई पंचायती इलाके ऐसे हैं जहां विभाग की कोई बड़ी पेयजल परियोजना नहीं है। यहां बावड़ियों, नालों आदि से लोगों को पानी मिलता है। कई जगह विभाग कंपनी से पानी लेकर लोगों को आपूर्ति देता है। अब इन लोगों को शहर की तर्ज पर कनेक्शन मिलेंगे। कंपनी के महाप्रबंधक राजेश कश्यप ने कहा कि शहर से सटे पंचायती क्षेत्रों में भी अब पानी के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहरी इलाके बन गए हैं कई पंचायती क्षेत्र
राजधानी में नगर निगम से सटे पंचायती क्षेत्रों में लगातार आबादी बढ़ रही है। निगम क्षेत्र की तुलना में यहां भवन निर्माण की शर्तें सरल होने से लगातार भवनों का निर्माण हो रहा है। शहर के मैहली, चैली, ब्योलिया, भट्ठाकुफर, मल्याणा, लोअर भराड़ी समेत आसपास के पंचायती इलाकों के लोग लंबे समय से कंपनी से पानी के कनेक्शन मांग रहे थे। तीन साल बाद अब इन्हें राहत मिलने जा रही है।


यह रहेंगी पानी की दरें
पानी की मात्रा दरें प्रति किलोलीटर
0-20 किलोलीटर 43.20 रुपये प्रति किलोलीटर
21-30 किलोलीटर 66.50 रुपये प्रति किलोलीटर
30 किलोलीटर से ज्यादा 93.17 रुपये प्रति किलोलीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article