फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ban on buying and selling liquor in Khurik Village of Himachal, 1000 fine for violation

हिमाचल के इस गांव में शराब खरीदने और बेचने पर लगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर 1000 जुर्माना

Mon, 18 Jan 2021 02:29 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Jan 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Ban on buying and selling liquor in Khurik Village of Himachal, 1000 fine for violation
स्पीति घाटी का खुरिक गांव - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की शीत मरुस्थल स्पीति घाटी के खुरिक गांव की महिलाओं ने अनोखी मिसाल पेश की हैै। यहां के महिला मंडल ने एक प्रस्ताव पारित कर गांव में देशी शराब बनाने, खरीदने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अगर कोई ग्रामीण इस प्रस्ताव का उल्लंघन करता है तो उसे 1000 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यही नहीं, 48 परिवारों की आबादी वाले इस गांव में अंग्रेजी शराब की कोई दुकान भी न खुलने देने का फैसला लिया गया। पंचायत में नशाबंदी के बोर्ड भी लगा दिए हैं। इसके अलावा जिन परिवारों में दो से तीन बच्चे हैं, उनमें एक बच्चे को गांव के सरकारी स्कूल में दाखिल करवाना भी अनिवार्य कर दिया है, ताकि सरकारी स्कूल बंद न हों। गांव के लोग इस फैसले की सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र में युवा वर्ग के शराब के सेवन की गिरफ्त में आने के बाद महिला मंडल ने यह कदम उठाया है। महिला मंडल की ओर से लोकल शराब बेचने और खरीदने की रोक का पंचायत ने भी साथ दिया और इस फैसले को सराहा है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि महिलाएं अकसर रोजगार के साधन न होने के कारण देशी शराब बेचकर कुछ पैसे कमाती थीं। अब ऐसी महिलाओं को पंचायत मनरेगा में ज्यादा से ज्यादा रोजगार देकर उनकी मदद करेगी। पंचायत के पूर्व उपप्रधान कलजग ने बताया कि गांव के महिला मंडल की ओर से लोकल शराब खरीदने व बेचने पर प्रतिबंध के बाद अब पंचायत महिलाओं को मनरेगा में प्राथमिकता देगी। महिला मंडल प्रधान दोरजे डोलमा, उपप्रधान लुसंग डोलकर, सदस्य छेरिंग लामो ने बताया कि पूर्व में उनके गांव में लोकल शराब के प्रचलन ने युवाओं को नशे की ओर धकेल दिया था। गांव के 70 फीसदी से अधिक युवा नशे की चपेट में आ गए थे। गांव में अब शराब ठेका भी नहीं खुलने दिया जाएगा। उधर, एसडीएम काजा जीवन नेगी ने कहा कि महिलाओं की यह पहल सराहनीय है। नशा मुक्ति अभियान के लिए उठाए कदम के जल्द बेहतर परिणाम आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed