फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ban on appointment of teachers and non-teachers in colleges on PTA or period basis

Himachal News: पीटीए या पीरियड आधार पर कॉलेजों में शिक्षकों-गैर शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक

Sun, 24 Mar 2024 10:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Mar 2024 10:59 AM IST
सार

प्रदेश के डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में पीटीए, पीरियड और वर्क लोड आधार पर शिक्षकों और गैर शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
Ban on appointment of teachers and non-teachers in colleges on PTA or period basis
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में पीटीए, पीरियड और वर्क लोड आधार पर शिक्षकों और गैर शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है।  इस बाबत उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेजों के प्रिंसिपलों को आदेश जारी कर दिए। पत्र में स्पष्ट किया है कि ऐसी नियुक्तियों के लिए सरकार से वित्तीय मदद नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

भविष्य में कानूनी अड़चनें पड़ने पर संबंधित कॉलेज प्रिंसिपल ही जिम्मेवार होंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार के पास लगातार इस प्रकार की नियुक्तियां किए जाने की शिकायतें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी नियुक्तियां होने के बाद संबंधित शिक्षक या गैर शिक्षक की ओर से स्थायी तौर पर रखने को लेकर कोर्ट में भी शरण ली जा रही है। ऐसे में सरकार ने इस बाबत सख्ती बरतते हुए कॉलेज स्तर पर इस प्रकार की नियुक्तियां नहीं करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेजों में अस्थायी तौर पर किसी भी शिक्षक या गैर शिक्षक को नियुक्त नहीं किया जा सकता है। जिन कॉलेजों में इस प्रकार की नियुक्तियां दी गई हैं, वहां की रिपोर्ट तलब की गई है। सरकार की ओर से इन नियुक्तियों के लिए वित्तीय मदद नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed