फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bamber Thakur's scuffle with police officers during the protest, video goes viral

Himachal News : धरने के दौरान पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की पुलिस अधिकारी के साथ धक्का मुक्की, वीडियो वायरल

Wed, 02 Jul 2025 04:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Jul 2025 04:04 PM IST
सार

बंबर ठाकुर का कहना है कि पुलिस अभी तक गोलीकांड में शामिल चौथे मुख्य शूटर को नहीं पकड़ पाई है और उनके ऊपर लगातार हमले का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bamber Thakur's scuffle with police officers during the protest, video goes viral
बंबर ठाकुर की पुलिस अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की - फोटो : संवाद

विस्तार

उपायुक्त कार्यालय के बाहर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ धक्का मुक्की हुई। घटना तब हुई जब बंबर ठाकुर अपने समथकों के साथ उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन मामला इतना उछलने के बाद भी पुलिस विभाग की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। विभाग का कहना है कि संबंधित अधिकारी ने इस बारे में कोई शिकायत नहीं दी।

विज्ञापन





बता दें कि बंबर ठाकुर पर मार्च में जानलेवा हमला हुआ था। लेकिन उस हमले में शामिल एक मुख्य शूटर अब तक नहीं पकड़ा गया। इसी को लेकर वह समर्थकों के साथ धरना उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन दे रहे थे। उनका कहना था कि वह उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। कहा कि पुलिस अभी तक उनके ऊपर हमला करने वाले चौथे शूटर को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। इसके बाद वह समर्थकों के साथ उठे और पुलिस अधीक्षक के निवास के बाहर धरना देने लगे।

विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान वहां पर बंबर ठाकुर को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे का हवाला देते हुए रुकने का आग्रह किया तो बंबर ठाकुर फिर से वहीं पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद एसडीएम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उन्हें समझाने की कोशिश की। इस दौरान माहौल गर्म हो गया और बंबर ठाकुर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के धक्का मुक्की की। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उन्हें धक्का न देने के लिए कहा। इसके बाद बंबर ठाकुर ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। उपायुक्त बिलासपुर ने बताया कि ज्ञापन को मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया है।

विज्ञापन

क्या बोले बंबर ठाकुर
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि मंगलवार शाम को उनके ऊपर हमला करने की कोशिश की गई। हमला करने में पंजाब और हरियाणा नंबर की गाड़ी थी। इन गाडिय़ों में आठ से दस लोग बैठे हुए थे। बंबर ठाकुर ने कहा कि उनके पीएसओ की मुस्तैदी से वह हमला टल गया, लेकिन बार-बार वह गाडिय़ां पीछा कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी गई। 10 बजे रात को थाना में जाकर इसकी शिकायत दी, अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया और कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि वीरवार को इसके लिए कैंडल मार्च भी रखा गया है।
विज्ञापन

धरने के कारण बदला जेपी नड्डा का रूट
जब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर आ रहे थे तो उनका रूट वाया कोर्ट रोड से होकर परिधि गृह था। लेकिन उपायुक्त कार्यालय के बाहर बंबर ठाकुर अपने समर्थकों के साथ धरना दे रहे थे। इसके मद्देनजर जिला पुलिस ने उनके रूट प्लान में छोटा सा बदलाव किया। जेपी नड्डा का काफिला वाया बस अड्डा होकर परिधि गृह पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed