{"_id":"650056d3777be805b701c120","slug":"balveer-verma-said-priyanka-gandhi-remembered-himachal-after-two-months-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: बलवीर वर्मा बोले- प्रियंका गांधी को दो महीने बाद हिमाचल की याद आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: बलवीर वर्मा बोले- प्रियंका गांधी को दो महीने बाद हिमाचल की याद आई
Tue, 12 Sep 2023 07:46 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Sep 2023 07:46 PM IST
सार
प्रदेश प्रवक्ता और विधायक बलवीर वर्मा और विवेक शर्मा ने कहा है कि शुक्र है कि कांग्रेस का कोई बड़ा नेता हिमाचल की सुध लेने तो आए। उन्होंने कहा कि भारी बरसात से हिमाचल प्रदेश में बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बलवीर वर्मा और विवेक शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और विधायक बलवीर वर्मा और विवेक शर्मा ने कहा है कि शुक्र है कि कांग्रेस का कोई बड़ा नेता हिमाचल की सुध लेने तो आए। उन्होंने कहा कि भारी बरसात से हिमाचल प्रदेश में बड़ा नुकसान हुआ है। दो महीने बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को समय तो मिला कि वह हिमाचल आएं, इसके लिए उनका वह धन्यवाद करते हैं, पर लगता है कि अभी तक कांग्रेस पार्टी के नेता सनातन धर्म पर हमला करने में व्यस्त थे, इसलिए उनको समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता पाने के लिए अनेक घोषणाएं कीं। हिमाचल प्रदेश में 22 लाख बहनें 1,500 रुपये प्रति महीना की गारंटी का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
मदद की बजाय हर दिन नई घोषणाएं कर रही सरकार : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि आपदा की वजह से प्रदेश में हजारों लोगों के घर टूट गए हैं। फसलें बर्बाद हो गई हैं। खेत बह गए हैं। लोग आपदा राहत शिविरों में रह रहे हैं। आपदा राहत शिविरों की हालत किसी से छिपी नहीं है। सरकार उनकी मदद करने के बजाय हर रोज कोई नई घोषणाएं कर रही है। मंगलवार को जयराम ठाकुर ने कहा है कि अब बहुत हो चुका है। लोगों को सच में राहत चाहिए, सरकारी वायदे नहीं। इसलिए सरकार से आग्रह है कि प्रभावितों को राहत पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए। लोग पूछ रहे हैं कि राहत कब मिलेगी। लोग कह रहे हैं कि वह अपने गांवों में टेंट में रह लेंगे, लेकिन राहत शिविरों में नहीं। सरकार उन्हें जमीन और बाकी सुविधाएं उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन