{"_id":"68b709bc73895555fc0e3802","slug":"baldeyan-school-won-in-group-singing-and-mashobra-won-in-solo-singing-shimla-news-c-19-sml1002-595259-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: समूहगान में बल्देयां स्कूल और \nएकल गायन में मशोबरा जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: समूहगान में बल्देयां स्कूल और एकल गायन में मशोबरा जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीरन स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन
जूडो में मशोबरा ने पहला और कोटी स्कूल ने दूसरा स्थान पाया
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पीरन में चल रही अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान सोमवार रात संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें समूह गान में आरपीएस बल्देयां ने पहला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
एकल फोक गायन में एमईएस मशोबरा ने पहला, कोटी स्कूल ने दूसरा, वन एक्ट प्ले में आरपीएस बल्देयां ने पहला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुब्लु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल शास्त्रीय गायन में कोटी स्कूल और एचडी पब्लिक स्कूल जनेडघाट ने संयुक्त रूप से पहला और एमपीएस मशोबरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खेल प्रभारी नंदलाल शर्मा ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ने पहला और जनेडघाट स्कूल ने दूसरा, जूडो में मशोबरा ने पहला और कोटी स्कूल ने दूसरा स्थान पाया। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृति वरिष्ठ मेनेजर मोहन वर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने निजी खाता से टूर्नामेंट आयोजन समिति को 11 हजार और बलग स्कूल की शिक्षिका सुषमा सांख्यान ने 31 सौ रुपये प्रदान किए। प्रधानाचार्य देविंदा चौहान ने मुख्य अतिथि सहित अन्य व्यक्तियों का टूर्नामेंट में अपना रचनात्मक सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान अतर सिंह ठाकुर, दयाराम वर्मा, एसएमसी प्रधान नीरज ठाकुर, दौलत राम वर्मा सहित विभिन्न स्कूलों आए प्रधानाचार्य एवं शारीरिक शिक्षक तथा खिलाड़ी मौजूद रहे।