फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Baldev thakur of virbhadra singh brigade suspended from congress.

वीरभद्र ब्रिगेड बनाने वाले बलदेव कांग्रेस से सस्पेंड, दो नेताओं को नोटिस

Mon, 02 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 02 May 2016 12:01 AM IST
सार

  • प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमारी, जिला अध्यक्ष खाची को भी नोटिस  
  • वीरभद्र सिंह ब्रिगेड बनाने की घोषणा की थी, बाद में कर दी थी निरस्त   
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने वीरभद्र समर्थकों पर की कार्रवाई

विज्ञापन
Baldev thakur of virbhadra singh brigade suspended from congress.
वीरभद्र ब्रिगेड बनाने वाले कांग्रेस सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक बलदेव ठाकुर को कांग्रेस से सस्पेंड कर दिया गया है।

विस्तार

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम से ब्रिगेड बनाना उनके समर्थकों पर भारी पड़ गया। वीरभद्र ब्रिगेड बनाने वाले कांग्रेस सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक बलदेव ठाकुर को कांग्रेस से सस्पेंड कर दिया गया है। कांग्रेस की प्रदेश सचिव राजकुमारी सोनी और जिला शिमला ग्रामीण अध्यक्ष केहर सिंह खाची को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे 15 दिन में जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन


जवाब से संतुष्ट न होने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सूत्रों ने बताया कि वीरभद्र समर्थकों के खिलाफ ये कार्रवाई कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी आलाकमान से चर्चा के बाद की है।
विज्ञापन


बलदेव ठाकुर ने बताया कि वह 15 साल तक प्रदेश सेवादल के मुख्य संगठक रहे हैं। बेशक वर्तमान में कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य हैं, मगर पूर्व में अहम पदों पर रहने के कारण उन्हें निलंबित करने से पहले नोटिस देना चाहिए था। बलदेव ने कहा कि उन्हें अभी कोई पत्र नहीं मिला है। मिलेगा, तो जवाब दूंगा। पार्टी जो कार्रवाई करेगी, उसके लिए भी तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन बाद ही रद्द हो गया था संगठन

Baldev thakur of virbhadra singh brigade suspended from congress.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद दूसरे ही दिन ब्रिगेड को निरस्त कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला

केहर सिंह खाची ने बताया कि अभी नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलने के बाद जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1978 से वह पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। शिमला जिला ग्रामीण में भाजपा को जीरो पर लाए हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और वीरभद्र सिंह के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

यहां जानिए कब, क्या हुआ
12 अप्रैल : बलदेव ठाकुर ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर वीरभद्र सिंह ब्रिगेड बनाने की घोषणा की। इस मौके पर राजकुमारी सोनी और केहर सिंह खाची भी मौजूद रहे। 13 अप्रैल- मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद दूसरे ही दिन ब्रिगेड को निरस्त कर दिया गया।

ब्रिगेड में था कई विधायकों-पूर्व मंत्रियों का नाम
ब्रिगेड में अपने नाम पाकर कई कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई। ब्रिगेड में विधायक बंबर ठाकुर, पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर, चंद्र कुमार, सत्यप्रकाश ठाकुर, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, राजेंद्र राणा, डॉ. सुभाष मंगलेट, पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के नाम शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed