फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bailey bridge in every district of Himachal roads will be restored in 24 hours

Bailey Bridge: हिमाचल के हर जिले में बेली ब्रिज, 24 घंटे में बहाल होंगी सड़कें, मलबा हटाने के लिए मशीनें तैनात

Mon, 29 Jul 2024 06:06 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Jul 2024 06:06 PM IST
सार

हिमाचल में बीते साल आपदा से सबक लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने इस बार मानूसन में हर जिले के लिए बेली ब्रिज आवंटित किए हैं। कुल 17 ब्रिजों की खरीद की गई है।

विज्ञापन
Bailey bridge in every district of Himachal roads will be restored in 24 hours
बेली ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के चलते शिमला और मंडी में जगह-जगह सड़कों पर भूस्खलन हो रहे हैं। बीते साल आपदा से सबक लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने इस बार मानूसन में हर जिले के लिए बेली ब्रिज आवंटित किए हैं। कुल 17 ब्रिजों की खरीद की गई है। सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरियों के साथ मजदूरों की तैनाती की गई है। प्रदेश सरकार ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि 24 घंटे के भीतर सड़कें बहाल होनी चाहिए। विशेषकर सरकार ने सेब बाहुल्य क्षेत्रों की सड़कों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। हिमाचल में सेब सीजन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


बीते साल प्राकृतिक आपदा के चलते हिमाचल में 33 पुल ढह गए थे। इस बार लोक निर्माण विभाग के चारों जोन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इनमें प्रतिदिन सड़कें बंद और बहाल का डाटा एकत्र किया जा रहा है। इसके अलावा बारिश से लोक निर्माण विभाग को हो रहे नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही रही है। हिमाचल प्रदेश में मानसून के चलते लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। विशेष परिस्थितियों में ही कर्मचारी अवकाश पर जा सकेंगे। सरकार ने लोक निर्माण विभाग के चारों जोन के चीफ इंजीनियरों को फील्ड का दौरा करने को कहा है। अधिकारियों को सड़कों और पुलों के निरीक्षण के बाद रिपोर्ट प्रदेश सरकार को देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मलबा हटाने के लिए 500 मशीनें तैनात
लोक निर्माण विभाग ने मानसून के चलते सड़कों को यातायात के लिए बहाल करने को लेकर 500 मशीनें लगाई हैं। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंताओं, अधिशासी अभियंता से लेकर कनिष्ठ अभियंता सहित सुपरवाइर, पोकलेन, डोजर, रोबोट, जेसीबी ऑपरेटर, बेलदार इत्यादि को हर वक्त सड़क पर तैनात रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सड़कों को बंद नहीं रहने दिया जा रहा है। समय रहते सड़कें यातायात के लिए बहाल की जा रही हैं। लोक निर्माण विभाग के मजदूर मशीनरियों के साथ फील्ड में डटे हैं। प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है। सेब बाहुल्य क्षेत्र में सड़कों पर पूरा ध्यान केंद्रित है- नरेंद्र पॉल जगोता, चीफ इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed