फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baglamukhi temple havan menu Havan rate from 2100 rupee to 1.25 lakh rupee

रेस्टोरेंट की तर्ज पर बगलामुखी मंदिर में अनुष्ठान मेन्यू, 2100 से सवा लाख तक रेट

Sun, 23 Feb 2020 12:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Feb 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Baglamukhi temple havan menu Havan rate from 2100 rupee to 1.25 lakh rupee
- फोटो : अमर उजाला

किसी रेस्टोरेंट की तरह बगलामुखी मंदिर में भी ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक अनुष्ठान मेन्यू बना रखा है। बगलामुखी मंदिर में काउंटरों पर श्रद्धालुओं को प्रसाद के बाद यह अनुष्ठान मेन्यू दिया जाता है। पीले रंग के इस अनुष्ठान मेन्यू पर 13 प्रकार के हवन, अनुष्ठानों और लंगर के रेट लिखे हैं। एक हवन और अनुष्ठान का रेट 2100 रुपये से लेकर सवा लाख रुपये तक है। अनुष्ठान मेन्यू देखकर श्रद्धालु अपनी जरूरत के अनुसार हवन और अनुष्ठान का चुनाव कर सकते हैं। मंदिर में करीब 7 हवन कुंड हैं जिनमें हवन किया जाता है। 

विज्ञापन


अगर किसी श्रद्धालु ने बगलामुखी मंदिर में लंगर लगवाना हो तो इसके भी रेट ट्रस्ट ने अनुष्ठान मेन्यू पर निर्धारित कर रखे हैं। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को लंगर लगवाने के लिए ट्रस्ट एक श्रद्धालु से एक दिन का 21000 रुपये लेता है। मंगलवार, वीरवार, शनिवार और रविवार को लंगर लगवाने का रेट 31000 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन


संपूर्णलंगर और चाय की सेवा देने का एक दिन का रेट 36000 रुपये निर्धारित है। बगलामुखी मंदिर के महंत रजतगिरी ने कहा कि पंडित की दक्षिणा और पूरी सामग्री मंदिर की ओर से ही हवन के रेट में श्रद्धालु को दी जाती है। मंदिर के नाम भी पर्ची काटी जाती है। यह पैसा मंदिर की सफाई, लंगर, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा पर खर्च किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुष्ठान मेन्यू में हवन पांच प्रकार के अंकित हैं। एक हवन का रेट 2100 से 11000 रुपये तक का है। सुख शांति के हवन का रेट 2100, शत्रु बाधा दूर करने का 3100, व्यापार वृद्धि-कोर्ट कचहरी-मुकदमों में विजय प्राप्ति-संतान प्राप्ति और नवग्रह शांतिहेत के हवन का रेट 5100 रुपये है। सर्व कार्यसिद्धि हवन 6500 औरसर्वमनोकामना के हवन का रेट 11000 रुपये है।

सबसे महंगा महामृत्युंजय पाठ
माता बगलामुखी देवी प्रथम चरण के 31000 बार मंत्र जाप का रेट 21000, सवा लाख बार मंत्र जाप का रेट 65000, 125000 बार महामंत्र जाप का रेट सवा लाख रुपये है। महामृत्युंजय पाठ प्रथम चरण 31000 बार मंत्र जाप का रेट 31000 रुपये, महामृत्युंजय पाठ 125000 बार मंत्र जाप का रेट 85000 रुपये है। 

यह है विवाद
हाल ही में सीएम के देहरा दौरे के दौरान सांसद अनुराग और पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने बगलामुखी ट्रस्ट पर धांधली के आरोप लगा मंदिर अधिग्रहण की मांग की थी। 

कई बड़ी हस्तियां करवा चुकी हैं अनुष्ठान
भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी देश के पहले राष्ट्रपति थे जो बगलामुखी मंदिर में आए हैं। 1977 में चुनाव में हार के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी मंदिर में अनुष्ठान करवाया था। अमर सिंह, जया प्रदा, कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर, अभिनेता राज बब्बर, गोविंदा, मॉरिशस के प्रधानमंत्री आदि बड़े चेहरे मंदिर में आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed