फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baghat Bank case: Four properties of defaulters sold for Rs 4.50 crore.

बघाट बैंक मामला: 4.50 करोड़ रुपये में बेचीं डिफाल्टरों की चार संपत्तियां

Sat, 13 Dec 2025 09:59 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Dec 2025 09:59 AM IST
सार

 बघाट बैंक ने लोन नहीं चुकाने वाले डिफाल्टरों की संपत्तियों को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Baghat Bank case: Four properties of defaulters sold for Rs 4.50 crore.
बघाट बैंक - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बघाट बैंक ने लोन नहीं चुकाने वाले डिफाल्टरों की संपत्तियों को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली बार शुरू की गई नीलामी प्रक्रिया के तहत बैंक की ओर से शुक्रवार को 4.50 करोड़ रुपये में चार संपत्तियां बेची गईं। हालांकि, नीलामी के लिए 13 डिफाल्टरों की संपत्तियां रखी गई थीं, लेकिन इनमें से चार ही संपत्तियाें को खरीदार मिले। शुक्रवार को सुबह 11 बजे नीलामी शुरू हुई। इसमें ऑनलाइन बोली लगी। बैंक ने सबसे ऊंची बोली लगाने वालों को संपत्तियां बेच दीं।

विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में 1.19 बीघा का एक प्लॉट सबसे महंगा 2.2 करोड़ रुपये में बिका। वहीं, सोलन शहर के समीप जटोली में पांच मंजिला एक भवन 72 लाख रुपये में बिका है। इसकी शुरुआती बिड बैंक ने 71 लाख रखी थी। सलोगड़ा के समीप हैरिटेज पार्क के पास भी दो संपत्तियों की नीलामी हुई। इनमें से एक प्लॉट दो बीघा और दूसरा चार बीघा का था। दो बीघा का प्लॉट 32.55 लाख और चार बीघा का एक करोड़ रुपये में बिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलीदाताओं ने 10 फीसदी राशि पहले ही जमा करवा दी थी। 15 फीसदी राशि को 24 घंटे के भीतर बैंक में जमा करवाना होगा। शेष 75 फीसदी राशि 15 दिन में जमा करवाने को कहा है। पूरी राशि जमा होने के बाद ही बैंक बोलीदाताओं को कागज व अन्य दस्तावेज सौंपेगा। बैंक की ओर से बची हुई अन्य 9 संपत्तियों की अब दोबारा नीलामी होगी। इसमें अगले सप्ताह प्रक्रिया शुरू होगी। बैंक का एनपीए 138 से 124 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, लेकिन नकद राशि कम आ रही है, ऐसे में संपत्तियों की नीलामी होना बैंक के साथ-साथ उपभोक्ताओं के लिए बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

बैंक ने शुक्रवार को 13 संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी रखी थी। इनमें से चार संपत्तियों के लिए खरीदार आए और करीब 4.50 करोड़ रुपये में संपत्तियां नीलाम हुई हैं। अब बची हुई संपत्तियों को इस माह के अंत तक दोबारा से नीलाम किया जाएगा। - राजकुमार कश्यप, प्रबंधक निदेशक, बघाट बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed