फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bagh Nala drinking water scheme closed just five days after inauguration

Shimla News: उद्घाटन के पांच दिन बाद ही बाग नाला पेयजल योजना बंद

Thu, 28 Mar 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bagh Nala drinking water scheme closed just five days after inauguration
पगोग पंचायत को नहीं मिल रहा है पानी
विज्ञापन

लोगों को चौथे दिन दी जा रही पानी की आपूर्ति

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बाग नाला से पगोग पंचायत के लिए पानी की सप्लाई बंद हो गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने से पांच दिन पहले इस पेयजल योजना का उद्घाटन किया था। अब इस योजना से पानी की सप्लाई बंद है।
योजना से बडश के लिए पानी लिफ्ट नहीं हो रहा है। चौथे दिन लोगों को पानी की सप्लाई दी जा रही है। यह सप्लाई खोल्टू नाला पंप हाउस से की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायतें जल शक्ति विभाग से भी की हैं। पगोग पंचायत में लगातार पानी की किल्लत चल रही थी। इसको देखते हुए सरकार ने बागनाला से पानी लिफ्ट करने की स्कीम को स्वीकृत दी। एक साल के भीतर इस योजना को तैयार किया गया। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने इस योजना को पगोग पंचायत की जनता के लिए समर्पित किया गया। इस स्कीम से पगोग, बडश, शनान आदि आसपास के क्षेत्रों के लिए पानी लिफ्ट किया गया। अभी सप्लाई बडश के लिए की जा रही है।
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता बसंत सिंह राठौर ने कहा कि नई स्कीम को कुछ दिनों पहले शुरू किया है। इस स्कीम के पानी के सैंपल की जांच की जा रही है। यह सैंपल हिमाचल के अलावा बाहर भी भेजे हैं। एक दो दिन के भीतर इसकी रिपोर्ट आनी है। इसके बाद पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि पंप हाउस में पंप खराब है। पंप ठीक हैं। पानी साफ है लेकिन सैंपल लेना रुटीन प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article