फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   badminton player saina nehwal meets governor bandaru dattatreya and cm jairam thakur, want to open badminton academy in himachal pradesh

हिमाचल में बैडमिंटन अकादमी खोलना चाहती हैं साइना नेहवाल

Sun, 15 Nov 2020 08:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 Nov 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
badminton player saina nehwal meets governor bandaru dattatreya and cm jairam thakur, want to open badminton academy in himachal pradesh
PIC - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने शनिवार को अपने पति अर्जुन पुरस्कार विजेता पारूपल्ली कश्यप के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन शिमला में भेंट की। राज्यपाल ने साइना नेहवाल और पारूपल्ली कश्यप को हिमाचली टोपी और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। दोनों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


साइना नेहवाल ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह हिमाचल में बैडमिंटन अकादमी खोलने की इच्छुक हैं। उत्तर भारत से खिलाड़ी कोचिंग के लिए हैदराबाद और बंगलूरू जाते हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग उन्हें उत्तर भारत में ही मिल जानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि ज्यादातर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा कर रहे हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार पिछड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पारूपल्ली कश्यप ने कहा कि बहुत से खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए विदेश जाते हैं जबकि यह प्रशिक्षण हिमाचल में दिया जा सकता है। यहां संभावनाएं काफी हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक बैडमिंटन के खेल का प्रश्न है यह काफी महंगा खेल है और ज्यादातर कोच व सुविधाओं की कमी रहती है। इस मौके पर साइना ने राजभवन का अवलोकन भी किया और यहां की वास्तुकला की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed