फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Badiara murder case: First they drank alcohol together, then murdured their friend.

Shimla: बडियारा हत्याकांड में खुलासा, पहले बैठकर शराब पी, फिर साथी को उतार दिया मौत के घाट

Mon, 23 Feb 2026 07:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Feb 2026 07:59 PM IST
सार

 रोहड़ू के बडियारा में नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने कुल्लू जिले के कसोल में दबिश देकर उन्हें दबोचा।

विज्ञापन
Badiara murder case: First they drank alcohol together, then murdured their friend.
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला जिले के रोहड़ू के बडियारा में नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने कुल्लू जिले के कसोल में दबिश देकर उन्हें दबोचा। अभी तक की जांच में सामने आया है कि पहले तीनों ने इकट्ठे बैठकर शराब पी और फिर बहसबाजी होने पर अपने एक साथी को मौत के घाट उतार दिया। यह जानकारी एसएसपी गौरव सिंह ने शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। आरोपियों ने मृतक के चेहरे को बुरी तरह से बिगाड़ दिया जिससे उसकी पहचान न हो सके। गिरफ्तार आरोपियों में ललित राणा उर्फ लक्ष्मण राणा निवासी भुरपावरी जिला जजर कोट नेपाल और साहबीर लुवर निवासी भुरपावरी जिला जजर कोट नेपाल शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

मामला 18 फरवरी का है, जब थाना चिड़गांव में 112 नंबर हेल्पलाइन से सूचना मिली कि बडियारा पुल के पास पब्बर नदी (किलोचा नाला) में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। मृतक के दोनों हाथ-पैर कपड़े से बंधे थे। सूचना मिलते ही पुलिस थाना चिड़गांव की टीम और डीएसपी रोहड़ू मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। लोगों से पूछताछ करने के बाद मृतक की पहचान राकेश प्रताप उर्फ सेती राम कामी निवासी डाकाडाम नेपाल के रूप में हुई। वह बडियारा में एक व्यक्ति के बगीचे में मजदूरी करता था। पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की धारा 103, 3(5) के तहत केस दर्ज किया और जांच शुरू की। एसएफएसएल जुन्गा के फोरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वॉयड ने मौके का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर और खंजर को कब्जे में लिया। घटना स्थल के आसपास सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो तैयार कर मीडिया के साथ जानकारी साझा की। स्थानीय लोगों से पता चला कि घटना वाले दिन मृतक को दो अज्ञात नेपाली मूल के व्यक्तियों के साथ घूमते देखा था। जांच के दौरान पूछताछ, डिजिटल साक्ष्यों के अवलोकन और खुफिया जानकारी एकत्रित करने पर पता चला कि दो संदिग्ध व्यक्ति 17 फरवरी को मृतक राकेश प्रताप उर्फ सेती राम को मिलने बडियारा आए थे। यहां उन्होंने राकेश के ढारे में दिन में शराब का सेवन किया और शाम करीब 7:00 बजे और शराब पीने की बात कहकर राकेश को पब्बर नदी के किनारे किलोचा नाला लेकर चले गए और फिर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

कहासुनी के बाद उतारा मौत के घाट
अभी तक की जांच में पता चला है कि किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद उन्होंने तेजधार हथियार और पत्थरों से हमला करके राकेश प्रताप उर्फ सेती राम की निर्मम निर्मम हत्या की है। हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए और अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिए। पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को कुल्लू के कसोल से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमों ने बडियारा हत्याकांड को सुलझा लिया है, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed