फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baddi: Work on Baddi railline started after assurance from revenue department

बद्दी: राजस्व विभाग से आश्वासन के बाद बद्दी रेल लाइन का काम शुरू

Tue, 20 Dec 2022 08:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Dec 2022 08:15 PM IST
सार

रेलवे बोर्ड से जमीन की कीमत न मिलने पर बद्दी के किसानों ने दूसरे दिन भी सुबह के समय निर्माण कार्य नहीं चलने दिया। जिन किसानों के खेत से मिट्टी निकाली गई थी, उसे भी भर दिया। 

विज्ञापन
Baddi: Work on Baddi railline started after assurance from revenue department
रेललाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे बोर्ड से जमीन की कीमत न मिलने पर बद्दी के किसानों ने दूसरे दिन भी सुबह के समय निर्माण कार्य नहीं चलने दिया। जिन किसानों के खेत से मिट्टी निकाली गई थी, उसे भी भर दिया। हालांकि दोपहर बाद करीब 4:00 बजे राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनका बचा हुआ पैसा जल्द दे दिया जाएगा। जिसके बाद किसानों ने काम शुरू होने दिया। बद्दी के राम गोपाल, मोहन लाल, हरबंस लाल, प्रवेश ठाकुर, सुमन देवी, कमला देवी, मदन गोपाल गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, संतराम, बिलांवाली गांव के बिट्टू सिंह, राज कुमार, विधि चंद और संडोली के गुरचरण को जमीन की कीमत नहीं मिली है लेकिन रेलवे बोर्ड ने उनकी जमीन खोद दी। जिससे यह सभी किसान भड़क गए और काम को रोक दिया। दूसरे भी काम नहीं चलने दिया।

विज्ञापन


किसान ठेकेदार से उनकी जमीन में खोदी गई मिट्टी को वापस डालने के लिए अड़े रहे जिस पर निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद चौहान ने दूसरे खेत से मिट्टी उठाकर इनके खेत भर दिए। रेलवे लाइन बनाने वाले कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद चौहान ने बताया कि उसकी  कि 22 गाड़ियां सोमवार सुबह से खड़ी हैं। उन्हें प्रति घंटा एक लाख रुपये का सीधा नुकसान हो रहा है। रेलवे बोर्ड ने जमीन अधिग्रहण करने से पहले किसानों को उसकी कीमत देनी चाहिए थी। अब उनका कार्य प्रभावित हो रहा है। दूसरी ओर रेलवे विभाग के एसएससी लखविंद्र नारंग ने बताया कि हिमाचल के राजस्व विभाग को सूचित कर दिया गया था विभाग के किसानों को मिले आश्वासन के बाद ठेकेदार ने दोबारा कार्य शुरू कर दिया है। उधर रेलवे प्रोजेक्ट के ओएसडी सुभाष सकलानी ने बताया कि किसानों की पुरानी पेमेंट तो हो गई है लेकिन कुछ जमीन की पेमेंट बची हुई है, जिसे जल्द ही दे दिया जाएगा। किसानों को आश्वासन मिलने के बाद काम शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed