फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baddi fire The family members made serious allegations against the company management

Baddi fire: परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कामगार जल गए, अफसरों को कुछ नहीं हुआ

Sat, 03 Feb 2024 10:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Feb 2024 10:00 PM IST
सार

झाड़माजरी के बद्दी में हिलटॉप स्थित परफ्यूम बनाने वाली अरोमा फैक्टरी में हुए भीषण अग्निकांड के प्रभावितों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Baddi fire The family members made serious allegations against the company management
बद्दी अग्निकांड प्रभावितों के परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

परिजन बोले-दो दिन से भूखे-प्यासे मौके पर, प्रशासन से मिल रहे धक्के
 झाड़माजरी अग्निकांड में जहां एक ओर प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर थीं, वहीं लापता लोगों के परिजन बिना कुछ खाए-पीए मौके पर डटे हुए हैं। रातभर ठंड के बीच परिजन आग बुझने का इंतजार करते रहे। परिजनों का कहना है कि प्रशासन से धक्के ही मिल रहे हैं। शुक्रवार दोपहर आग लगने का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पहले तो उन्होंने अस्पतालों में अपनों को खोजा, उसके बाद थाने में पहुंचे, मगर जब जानकारी नहीं मिली तो घटनास्थल पर पहुंच गए। अब लगातार मौके पर ही वह डटे हुए हैं। मोबाइल पर प्रशासन और पुलिस को परिजनों की तस्वीरें दिखा रहे हैं, मगर उन्हें निराशा ही मिल रही है। परिजन रोते-बिलखते परिजनों के मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।

बेटी को खोज रहीं काजल
लापता काजल की मां ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर बाद से मौके पर हैं। अपनी बेटी को खोज रही हैं। मगर न तो पुलिस कुछ बता रही है और न ही प्रशासन। उन्होंने कहा कि चार शव निकाले गए, मगर वह भी दिखाए नहीं। उन्हें भी नालागढ़ भेज दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों की पहचान करने भी नहीं बुलाया
पिंटू ने कहा कि उनकी भतीजी शुक्रवार से लापता है। सबसे पहले वह मौके पर पहुंचे। उसके बाद अस्पताल में भी गए। वहां पर जब जानकारी नहीं मिली तो पुलिस थाने में चले गए। उसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे। अब रातभर से चाय तक नहीं पी। प्रशासन से जब कुछ पूछ रहे हैं तो केवल धक्के ही मिल रहे हैं। शव मिलने के बाद भी पहचान करवाने नहीं बुला रहे।

भांजी जिंदा है या नहीं
लापता रहनुमा के मामा सतनाम ने बताया कि उनकी भांजी दो साल से इस कंपनी में काम कर ही है। प्रशासन यह नहीं बता रहा है कि उनकी बच्ची जिंदा है या मर गई। शव की शिनाख्त तक नहीं करवा रही। रातभर वह घटनास्थल पर ही थे। मगर कोई भी उनसे बात करने को तैयार नहीं है।

धक्के मारकर भगाया
लापता शशि के पिता ने कहा कि कई घंटों से इधर से उधर भटक रहे हैं। बेटी की तलाश कर रहे हैं। तीन महीने से बेटी यहां पर काम करती थी। अस्पताल, पुलिस थाना समेत कई जगह पर चक्कर काटे, मगर कुछ नहीं मिला। अब पुलिस आगे तक नहीं जाने दे रही। प्रशासन व पुलिस सहयोग नहीं कर रही। धक्के मारकर भगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed