फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bada Bhangal Hua Roshan: Solar panels installed in more than half of the houses

बड़ा भंगाल हुआ रोशन: आधे से अधिक घरों में सोलर पैनल स्थापित

Wed, 03 Nov 2021 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Nov 2021 06:07 PM IST
सार

प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत हिम ऊर्जा के प्रतिनिधियों ने बड़ा भंगाल में सोलर लाइटों की स्थापना कर दी है। इस दुर्गम पंचायत में लोगों ने 10 वर्ष के बाद रात को रोशनी के दर्शन किए हैं। 

विज्ञापन
Bada Bhangal Hua Roshan: Solar panels installed in more than half of the houses
बड़ा भंगाल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल की रातों का अंधेरा दूर हो गया है। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत हिम ऊर्जा के प्रतिनिधियों ने बड़ा भंगाल में सोलर लाइटों की स्थापना कर दी है। इस दुर्गम पंचायत में लोगों ने 10 वर्ष के बाद रात को रोशनी के दर्शन किए हैं। इन 10 वर्षों में लोग दीपक के सहारे ही रातों को काटते आए हैं। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस पर एसडीएम सलीम आजम सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों के साथ तीन दिन का पैदल सफर तय करने के बाद बड़ा भंगाल पहुंचे थे। बड़ा भंगाल में प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सलीम आजम को पंचायत में किसी भी प्रकार की रोशनी की व्यवस्था ना होने की बात पता चली थी।

विज्ञापन


बाद में उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग से प्रदेश सरकार के समक्ष यह मामला उठाया। प्रदेश सरकार ने इस पंचायत में सोलर लाइटों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इस लाइट व्यवस्था पर पांच करोड़ से अधिक की राशि व्यय की जा रही है। गत दिनों इन सोलर पैनल को हेलीकॉप्टर की मदद से बड़ा भंगाल पहुंचाया गया था और हिम ऊर्जा के प्रतिनिधि इन को स्थापित करने में लगे हुए थे। पंचायत में अब तक आधे से अधिक घरों और मुख्य स्थानों में सोलर पैनल की स्थापना कर दी गई है। पंचायत प्रधान मंसाराम भंगालिया ने बताया कि वर्तमान में अधिकांश लोग बीड़ के आसपास के क्षेत्र में रह रहे हैं और शेष रहे घरों में अब अप्रैल माह के बाद सोलर पैनल की स्थापना कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed