फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bad weather in Himachal: Snow storm hit North Portal of Atal Tunnel, all tourist vehicles reached Manali safely

हिमाचल में बिगड़ा मौसम: अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में चला बर्फीला तूफान, सभी पर्यटक वाहन सुरक्षित मनाली पहुंचाए

Thu, 16 Dec 2021 08:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Dec 2021 08:52 PM IST
सार

बर्फबारी के बाद ब्लैक आइसिंग के साथ अब बर्फीला तूफान अटल टनल से गुजरने वाले वाहनों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। करीब 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बर्फानी हवाएं सैलानियों के साथ सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों के लिए चुनौती बन गई है।

विज्ञापन
Bad weather in Himachal: Snow storm hit North Portal of Atal Tunnel, all tourist vehicles reached Manali safely
लाहौल में चला बर्फीला तूफान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम बिगड़ना शुरू हो गया है। बर्फबारी के बाद ब्लैक आइसिंग के साथ अब बर्फीला तूफान अटल टनल से गुजरने वाले वाहनों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। करीब 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बर्फानी हवाएं सैलानियों के साथ सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों के लिए चुनौती बन गई है। गुरुवार शाम को अटल टनल रोहतांग नार्थ पोर्टल के समीप के पर्यटक वाहन बर्फीली तूफान के चपेट में आ गए। हालांकि, पुलिस की मदद से सभी पर्यटक वाहनों को सुरक्षित निकाल कर मनाली पहुंचाया गया।

विज्ञापन


एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि दोपहर बाद अटल टनल होकर गुजरने वाले वाहनों को नार्थ पोर्टल के समीप बर्फीले तूफान से सामना करना पड़ा। तूफान की गति इतनी तेज थी कि कई वाहन चलते-चलते हिलने लगे। बर्फीले तूफान के कारण दृश्यता भी कम हो गई थी। लेकिन पुलिस जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सभी सैलानियों को सुरक्षित अटल टनल पार कर मनाली तक रवाना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed