{"_id":"8d99f6164c8f9dc87c53a796b12b0aa3","slug":"bad-ration-to-himachal-people-in-depot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपको खिलाई जा रही है कंकड़ वाली दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपको खिलाई जा रही है कंकड़ वाली दाल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 12 Feb 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य आपूर्ति विभाग हिमाचल के लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है। लोगों को खराब आटा और कंकड़ वाली दाल खिलाई जा रही है। इसका खुलासा फेल सैंपलों से हुआ है। छह महीने में खाद्य आपूर्ति निगम ने प्रदेश के विभिन्न डिपुओं से खाद्य वस्तुओं के 640 सैंपल लिए थे।
विज्ञापन
इनमें 79 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतर पाए। चीनी, तेल और नमक के सैंपल छोड़कर अन्य सभी वस्तुओं के सैंपल फेल हुए हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के पास दिसंबर तक 6 महीने के सैंपलों की रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में आटे के सबसे ज्यादा सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन
निगम और विभाग के कर्मचारियों ने आटे के 48 सैंपल भरे थे इसमें 27 सैंपल फेल हुए हैं। इसी तरह अन्य दालों की अपेक्षा दाल चना भी सबसे खराब है। कुल 113 दाल चना के सैंपलों में से 20 सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग फेल हुए सैंपलों के मामले को गंभीरता से ले रहा है। जिन डिपुओं और मीलों में सैंपल फेल हुए है, उनसे जवाब तलब किया जाएगा। खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक प्रियतू मंडल ने बताया कि जिन खाद्य वस्तुओं के सैंपल फेल हुए हैं, उन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दालें पैकिंग में आती हैं, इसमें हेराफेरी कहां हुई है इसका पता आसानी से लग जाता है।
हर महीने सैंपल लेने के आदेश
प्रदेश में साढ़े सोलह लाख उपभोक्ता हैं, जो डिपो से सस्ता राशन लेते हैं। फेल सैंपल वाले राशन को लोग खा चुके हैं। प्रदेश सरकार ने लोगों को गुणवत्ता वाला राशन उपलब्ध कराने के लिए निगम और विभाग को हर महीने सैंपल लेने को कहा है।