{"_id":"695fc8b3144f865959076ca6","slug":"bad-condition-of-toilets-shimla-news-c-19-sml1002-659779-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर के शौचालय बना दिए स्टोर, टांग दिए कपड़े और झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर के शौचालय बना दिए स्टोर, टांग दिए कपड़े और झाड़ू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुलभ के साथ समीक्षा बैठक में निगम के अधिकारियों ने सुपरवाइजरों को लगाई फटकार
शहर में 135 शौचालय, फरवरी में होना है स्वच्छता सर्वेक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के शौचालयों को स्टोरों में तब्दील कर दिया गया है। जांच के दौरान इन शौचालयों में कपड़े लटके पाए गए हैं। वहीं कई जगहों पर सफाई के बाद झाड़ू भी मौके पर रखे गए हैं। नगर निगम ने शहर में शौचालयों की जांच के दौरान यह खामियां मौके पर पाई हैं। ऐसे में इन खामियों को देखने के बाद निगम के अधिकारियों ने सुपरवाइजरों को फटकार लगाई है। वहीं शौचालयों में स्वच्छता बनी रहे इसको लेकर कई अहम निर्देश जारी किए गए हैं।
राजधानी में फरवरी में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है। इस सर्वेक्षण के आधार पर ही निगम को अंक प्राप्त होंगे। यही वजह है कि नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएचओ डॉ. अंजलि चौहान की अध्यक्षता में वीरवार को सुलभ के साथ बैठक हुई। बैठक में शहर के शौचालयों में स्वच्छता को लेकर कई अहम निर्देश जारी हुए। सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए कि शौचालयों को साफ-सुथरा बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। बैठक में शौचालयों में लाइट खराब होने और सफाई ठीक से न होने की शिकायतें सामने आईं। इन्हें भी तुरंत ठीक करने के निर्देश जारी किए। इससे केवल आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी, वहीं स्वच्छता की रैकिंग में इसका लाभ मिलेगा। बता दें कि शहर में 135 के करीब शौचालय हैं। ऐसे में इनकी स्वच्छता का पूरा जिम्मा निगम के पास है।