{"_id":"64d6471c5e59fba75907343f","slug":"baba-bhootnath-swayambhu-shivling-shringar-with-1100-lotus-flowers-grand-kalash-yatra-was-also-taken-out-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 1100 कमल पुष्प से हुआ बाबा भूतनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का शृंगार, मंडी शहर में निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 1100 कमल पुष्प से हुआ बाबा भूतनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का शृंगार, मंडी शहर में निकाली कलश यात्रा
Fri, 11 Aug 2023 09:35 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Aug 2023 09:35 PM IST
सार
छोटी काशी के नाम से पहचान बनाने वाले मंडी शहर के प्राचीन बाबा भूतनाथ के मंदिर में शुक्रवार को स्वयंभू शिवलिंग का 1100 पुष्प कमलों से अनोखा शृंगार किया गया।
विज्ञापन
1100 कमल पुष्पों से हुआ बाबा भूतनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का शृंगार
- फोटो : संवाद
विस्तार
दुनियाभर में छोटी काशी के नाम से पहचान बनाने वाले मंडी शहर के प्राचीन बाबा भूतनाथ के मंदिर में शुक्रवार को स्वयंभू शिवलिंग का 1100 पुष्प कमलों से अनोखा शृंगार किया गया। यह शृंगार शुक्रवार सायं हुआ, जिस समय आरती के लिए मंदिर में भक्तजन पहुंचते हैं। ऐसे में इस अद्भुत शृंगार के साथ इस शिवलिंग की एक झलक पाने के लिए शहर में लोगों की उत्सुकता देखते ही बनी।
विज्ञापन
यह धार्मिक कार्यक्रम पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर के महंत बाबा देवानंद सरस्वती के सान्निध्य में हुआ। यह कमल के फूल पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से विशेष रूप से मंगवाए गए थे। इससे पहले सुबह के समय ऐतिहासिक शिवा बावड़ी से लाए गए जल से बाबा का जलाभिषेक किया गया। मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती की अगुवाई में सुबह साढ़े ग्यारह बजे सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने शहर में कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन
दोपहर बाद करीब तीन बजे मंदिर के महंत ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया और ललिता सहस्रनाम पाठ किया गया। शाम छह बजे से श्रद्धालुओं ने कमल के फूलों से गर्भ गृह व मंदिर का शृंगार किया। मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि सावन मास को भगवान शिव का प्रिय मास माना गया है। इसमें पूजा-अर्चना का विशेष महत्व रहता है। इस दौरान एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा के शृंगार में सहयोग किया।
विज्ञापन