फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baba absorbed in penance in minus three degree temperature in sirmour himachal

सिरमौर: माइनस तीन डिग्री तापमान में तपस्या में लीन हुए बाबा

Thu, 27 Jan 2022 09:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार/नौहराधार (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार/नौहराधार (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jan 2022 09:35 PM IST
सार

बाबा का नाम विश्वनंद बताया जा रहा है। बाबा मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। बाबा नौहराधार स्थित शिव मंदिर में पुजारी हैं। वह चौरास के समीप खिलग में जंगल में बनी कुटिया में रह रहे हैं। चौरास गांव की महिला शकुंतला ने बताया कि बाबा पिछले तीन दिन से बर्फ के बीच तपस्या कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Baba absorbed in penance in minus three degree temperature in sirmour himachal
माइनस तीन डिग्री तापमान में तपस्या में लीन हुए बाबा। - फोटो : संवाद

विस्तार

माइनस तीन डिग्री तापमान में दो फीट बर्फ की परत पर बैठकर एक बाबा की तपस्या को देख लोग आश्चर्यचकित हैं। बाबा को शिव का भक्त बताया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में चूड़धार की तलहटी में खिलग नामक स्थान पर यह बाबा पिछले तीन दिन से बर्फ के बीच तपस्या कर रहे हैं। लोगों को उनकी तपस्या के बारे में तब पता चला, जब चौरास गांव का एक व्यक्ति उधर से गुजर रहा था। व्यक्ति की नजर तपस्या में लीन बाबा पर पड़ी तो वह उस नजारे को देख कर दंग रह गया। बाबा आंखें बंद किए तपस्या की मुद्रा में थे। 

विज्ञापन


बाबा का नाम विश्वनंद बताया जा रहा है। बाबा मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। बाबा नौहराधार स्थित शिव मंदिर में पुजारी हैं। वह चौरास के समीप खिलग में जंगल में बनी कुटिया में रह रहे हैं। चौरास गांव की महिला शकुंतला ने बताया कि बाबा पिछले तीन दिन से बर्फ के बीच तपस्या कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले लोगों ने बर्फ के बीच तपस्या करते हुए कभी भी कोई साधु अथवा संत को नहीं देखा है। इससे पहले सिर्फ फिल्मों व धारावाहिकों में ही साधु संतों को इस तरह की तपस्या करते देखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed