फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ayushman Bharat scheme: one and a half lakh people did not get golden card

आयुष्मान भारत योजना का सच, डेढ़ लाख लोगों को नहीं मिला गोल्डन कार्ड

Fri, 11 Dec 2020 10:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Dec 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat scheme: one and a half lakh people did not get golden card
आयुष्मान योजना - फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार की एक रिपोर्ट से आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के धरातल पर लागू होने का सच सामने आ गया है। इसके अनुसार डेढ़ लाख लोगों को गोल्डन कार्ड से वंचित रखा गया है। हिमाचल में 10,759 गांवों में से एक भी आदमी के पास गोल्डन कार्ड नहीं है। प्रदेश के करीब 32 प्रतिशत परिवारों ने यह गोल्डन कार्ड ही नहीं बनाए हैं। कार्ड नहीं बनाए जाने से लाभार्थी परिवारों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


इस कार्ड से पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है। इस बारे में सरकार की ओर से सभी बीडीओ को पत्र लिखा गया है। इस बारे में सभी ग्रामवासियों की ओर से पंचायत प्रधानों को लोगों को जानकारी देने को कहा गया है। राज्य सरकार ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के उपनिदेशकों और परियोजना अधिकारियों की ओर से सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र भिजवाए हैं। खंड विकास अधिकारियों को पंचायतों के प्रधानों और सचिवों से संपर्क करने को कहा गया है, जिससे वे धरातल पर इस योजना को लागू करना सुनिश्चित करें। उन्हें कहा गया है कि यह योजना 23 सितंबर 2018 को लागू हो चुकी है।
विज्ञापन


राज्य में इस योजना के तहत 4,78,986 परिवार पात्र रहे हैं। योजना के तहत पांच लाख रुपये के निशुल्क इलाज का प्रावधान है। इसके लिए लाभार्थी के पास गोल्डन कार्ड का होना जरूरी होता है। भारत सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक केवल 51 प्रतिशत यानी 10,759 गांव ही ऐसे हैं, जिनमें से एक भी लाभार्थी का गोल्डन कार्ड नहीं बना है। इसकी सूची भी सभी बीडीओ को वेबसाइट से डाउनलोड करने को कहा गया है। साथ ही कहा गया है कि गोल्डन कार्ड लोक मित्र केंद्र में जाकर बनाए जा सकते हैं। कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड और आधार कार्ड जरूरी होते हैं। सभी पात्रों के गोल्डन कार्ड 31 दिसंबर तक बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed