फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   AYUSH Department: Now hemoglobin and pregnancy test will be done in Ayurveda dispensary

AYUSH Department: अब आयुर्वेद औषधालय में होंगे हिमोग्लोबिन और प्रेगनेंसी टेस्ट, आयुष विभाग ने की पहल

Thu, 27 Apr 2023 11:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Apr 2023 11:01 AM IST
सार

प्रदेश के आयुर्वेद औषधालयों में अब खून के नमूनों की जांच और प्रेगनेंसी टेस्ट भी होंगे। लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए आयुष विभाग की ओर से यह पहल की जा रही है। 

विज्ञापन
AYUSH Department: Now hemoglobin and pregnancy test will be done in Ayurveda dispensary
आयुष विभाग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के आयुर्वेद औषधालयों में अब खून के नमूनों की जांच और प्रेगनेंसी टेस्ट भी होंगे। लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए आयुष विभाग की ओर से यह पहल की जा रही है। इन औषधालयों में डॉक्टरों सहित फार्मासिस्ट की भी तैनाती की जा रही है। विभाग की ओर से कमीशन के जरिये रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव भेजा गया है। एलोपैथी औषधालयों में लोगों के खून के सैंपल की जांच की जा रही है। आयुष विभाग की ओर से औषधालयों में किट उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग की ओर से उपकरणों की खरीद कर ली गई है। आयुष विभाग में कमीशन के माध्यम से 168 डॉक्टरों और 45 फार्मासिस्टों के पदों को भरा जाना है।

विज्ञापन


इसके अलावा आयुर्वेद अस्पतालों में 32 मसाज कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरा जा रहा है। इसे लेकर आयुष विभाग ने लोगों से आवेदन मांगे थे। लेकिन, किसी कारणवश यह मामला लटक गया था। अब आयुष विभाग की ओर से यह मामला आगामी कैबिनेट की बैठक में ले जाया जा रहा है। आयुष विभाग के सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद औषधालय को अपग्रेड किया जा रहा है। 250 वेलनेंस सेंटर बनाए जा रहा है। आयुर्वेद औषधालय में टेस्ट सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए उपकरणों की खरीदारी की गई है। प्रदेश सरकार के इस फैसले से हिमाचल की जनता को फायदा होगा। विभाग में रिक्त पड़े पदों को भी भरा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed