{"_id":"9f21d57c60812c82a1c0d574f4ced80a","slug":"awareness-program-at-kanlog-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरावस्था में संतुलित आहार बेहद जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरावस्था में संतुलित आहार बेहद जरूरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 14 Jun 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला एवं बाल विकास निदेशालय की ओर से चलाई जा रही किशोरी शक्ति योजना के तहत शुक्रवार को कनलोग स्थित दुर्गा माता मंदिर में किशोरियों के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
इसमें किशोरियों को महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी। सीडीपीओ शिमला शहरी सुनिला चावला ने किशोरियों को बताया कि किशोरावस्था में संतुलित आहार की जरूरत होती है।
विज्ञापन
आहार में हरी सब्जियों के साथ ही दाल और अन्य सभी तत्वों का होना जरूरी है। इस दौरान किशोरियों को लाइफ स्किल, कम्यूनिकेशन स्क्लि, नेगोशिएशन स्किल और लीडरशिप के गुणों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
अधिवक्ता वीरेंद्र कंवर ने किशोरियों को महिलाओं से संबंधित सभी एक्ट और उसके तहत महिलाओं के अधिकारों की रक्षा को उपलब्ध नियमों तथा धाराओं और उसके तहत की जाने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।