फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   avalanche in shrikhand mahadev yatra 2019 four pilgrims injured many stranded

श्रीखंड गए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की सांस फूलने से मौत, भूस्खलन से चार घायल

Wed, 17 Jul 2019 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी/दलाश(कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी/दलाश(कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 17 Jul 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
avalanche in shrikhand mahadev yatra 2019  four pilgrims injured many stranded
श्रीखंड यात्रा - फोटो : फाइल फोटो

श्रीखंड यात्रा शुरू होने के तीसरे दिन पार्वती बाग के पास महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। सुभाष पाटिल (74) करीब 31 सदस्यीय टीम के साथ यात्रा पर निकले थे, जहां बुधवार दोपहर को उनकी सांस फूलने से मौत हो गई। वहीं मंगलवार देर रात यात्रा मार्ग पर पार्वती बाग में नैन सरोवर के पास भूस्खलन की चपेट में आने से चार श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि 50 बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक उपचार देकर पार्वती बाग से सुरक्षित स्थल भीमड्वार लाया जा रहा है। खराब मौसम के चलते प्रशासन ने यात्रा को आंशिक रूप से रोक दिया है और यात्रियों की बेसकैंप सिंहगाड में पंजीकरण प्रक्रिया भी रोक दी है। 
विज्ञापन


एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस घटना में चार श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि तीन लापता हो गए थे। घायलों को 6:30 बजे पार्वती बाग कैंप में लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें भीमड्वार लाया जा रहा है। लापता और भूस्खलन के बाद वहां फंसे कुछ श्रद्धालुओं को भी बीती रात कठिन परिस्थितियों में प्रशासनिक टेीम, बचाव दल, पोर्टर्स और पुलिस जवानों ने सुरक्षित निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन की चपेट में आने से घायल हुए श्रद्धालुओं में लुधियाना के राजीव, पुणे के विवेक, महाराष्ट्र के एक बाबा, पुणे के नमलेश पटेल शामिल हैं। इसके अलावा अहमदाबाद से आईं महिला श्रद्धालु दिव्यांगनी व्यास को पार्वती बाग से एक किमी ऊपर से सुरक्षित निकाला गया, यहां इनको ऑक्सीजन की कमी के कारण घुटन हो रही थी।

भूस्खलन के बाद प्रशासन ने यात्रा को आंशिक रूप से रोक दिया है। स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रा फिर शुरू होगी। एसडीएम आनी ने बताया कि यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहरने के निर्देश दिए गए हैं। 

विभिन्न स्थानों पर फंसे हैं पांच हजार श्रद्धालु
भूस्खलन के बाद श्रीखंड यात्रा पर लगी रोक से करीब पांच हजार श्रद्धालु विभिन्न स्थानों पर फंस गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जिस स्थान पर हैं, मौसम साफ होने तक वहीं रहें। इससे भीमडवारी, थाचड़ू, कुंशा, पार्वती बाग सहित अन्य पड़ावों में लगाए गए अस्थायी टेंट श्रद्धालुओं से भर गए हैं।

इधर, बेस कैंप सिंहगाड में फिलहाल यात्रियों का पंजीकरण बंद कर दिया गया है। श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष चेत सिंह ने बताया कि जो श्रद्धालु दर्शन कर लौट रहे थे, उन्हें बेस कैंप तक वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जो भक्त यात्रा पर जा रहे हैं, उन्हें उसी स्थान पर रुकने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed