फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   avalanche falls near Mooling bridge in Lahaul, Keylong-Manali road blocked

लाहौल में मूलिंग पुल के समीप गिरा हिमखंड, केलांग-मनाली सड़क अवरुद्ध

Sat, 09 Jan 2021 07:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Jan 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
avalanche falls near Mooling bridge in Lahaul, Keylong-Manali road blocked
लाहौल के मूलिंग में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में धूप खिलने के बाद हिमखंड गिरने का खतरा बना हुआ है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे केलांग से दस किलोमीटर दूर मनाली की तरफ मूलिंग पुल के पास भी हिमखंड गिरा है। इससे केलांग-मनाली सड़क अटल टनल रोहतांग होकर फिर अवरुद्ध हो गई है। अटल टनल रोहतांग होकर बीते शुक्रवार को मनाली-केलांग हाईवे फॉर वाई फॉर वाहनों के लिए बहाल हुआ था। हिमखंड गिरने के चंद मिनट पहले ही यहां से कुछ वाहन गुजरे थे। गनीमत यह रही कि हिमखंड की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शी सुरिंद्र ने कहा कि कुछ वाहन हिमखंड की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मौसम खुलने के बाद घाटी के कई इलाकों में हिमखंड गिरने की आशंका बनी हुई है। हिम तथा हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (सासे) बाहंग ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। कुल्लू व लाहौल-स्पीति प्रशासन अलर्ट है। सासे ने मनाली के ऊपरी क्षेत्रों सोलंगनाला, धुंधी, अटल टनल साउथ पोर्टल, नॉर्थ पोर्टल से केलांग तक, मनाली-लेह मार्ग में नेहरूकुंड-कुलंग-पलचान, कोठी, रोहतांग दर्रा, पलचान-सोलंग से धुंधी, कोकसर-सिस्सू-तांदी, दारचा रूट, दारचा-पटसेउ-जिंगजिंगबार, बारालाचा, सरचू, लाचुंगला, तंगलंगला आदि जगहों में हिमस्खलन का अंदेशा जताया है। उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि हिमखंड गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed