फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Auto will run for 120 kms once charged, Himachal young engineer develop electric auto rickshaw

हिमाचल के युवा इंजीनियर का कमाल: 25 रुपये खर्च कर एक बार चार्ज होने के बाद 120 किलोमीटर तक चलेगा ऑटो

Fri, 04 Mar 2022 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Mar 2022 10:38 AM IST
सार

युवा इंजीनियर का दावा है कि 4.5 किलोवाट की बैटरी महज 25 रुपये की बिजली खर्च कर चार्ज हो सकेगी। एक बार चार्ज होने के बाद ऑटो 120 किलोमीटर चलेगा। यह बैटरी चलते समय भी सोलर एनर्जी से चार्ज होगी।  

विज्ञापन
Auto will run for 120 kms once charged, Himachal young engineer develop electric auto rickshaw
इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा - फोटो : संवाद

विस्तार

दिन-प्रतिदिन बढ़ रही डीजल और पेट्रोल की कीमतों के बीच एक युवा इंजीनियर ने स्टार्टअप योजना के तहत सरकार की मदद से 20 पैसे प्रति किलोमीटर के खर्च वाला इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा तैयार किया है। युवा इंजीनियर का दावा है कि 4.5 किलोवाट की बैटरी महज 25 रुपये की बिजली खर्च कर चार्ज हो सकेगी।

विज्ञापन


एक बार चार्ज होने के बाद ऑटो 120 किलोमीटर चलेगा। यह बैटरी चलते समय भी सोलर एनर्जी से चार्ज होगी। कुल खर्च 20 पैसे प्रति किलोमीटर आएगा। डीजल के ऑटो की बात करें तो उसमें करीब चार रुपये प्रति किमी और पेट्रोल में करीब साढ़े चार रुपये प्रति किमी खर्च आता है। इसका हर साल सर्विस चार्ज 50 हजार तक आ जाता है।

विज्ञापन

सोलर और इलेक्ट्रिक बैटरी वाला यह ऑटो दो साल तक एक भी रुपये मेंटिनेंस पर खर्च नहीं करवाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि सोलर बैटरी होने से यह हर समय चार्ज होती रहेगी। इस ऑटो की कीमत एक लाख 80 हजार से 3 लाख तक है।

इस ऑटो को धर्मशाला में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में भी सराहा गया था। अब इस प्रोडक्ट को लांच कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बंगाल, गुजरात आदि राज्यों में भी प्रचारित किया जा रहा है। यह ऑटो इन दिनों अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की एक प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

कुछ नया करने की चाहत में पाई कामयाबी

इस प्रोजेक्ट को तैयार करने वाले ऑटो मोबाइल इंजीनियर एवं कंपनी के फाउंडर एवं सीईओ 36 साल के विपिन धीमान ने बताया कि वह कुछ नया करना चाहते थे। उन्होंने देखा कि डीजल और पेट्रोल की कीमतें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में एक ऐसा प्रोडक्ट पेश करना होगा, जो काफी सस्ता हो और हर किसी की पहुंच में हो। उन्होंने स्टार्टअप योजना के तहत एक प्रोडक्ट डिजाइन किया। इसे आईआईटी मंडी के सहयोग से प्रमाणित करवाया। उन्हें डेढ़ लाख की फंडिंग मिली। बाद में काफी पत्राचार और ट्रायल के बाद यह मॉडल विकसित किया गया है। स्वावलंबन योजना के तहत हिमाचल सरकार इस पर 30 फीसदी सब्सिडी दे रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed