फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   aus vs nz: The last match of the cricket World Cup will be exciting in Dharamshala, the stadium will also be p

Australia and New Zealand: धर्मशाला में रोमांचक होगा विश्व कप का आखिरी मुकाबला, स्टेडियम भी पैक

Fri, 27 Oct 2023 07:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Oct 2023 07:40 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मैच काफी रोमांचक होने वाला है। धर्मशाला में विश्वकप का यह आखिरी मुकाबला है।

विज्ञापन
aus vs nz: The last match of the cricket World Cup will be exciting in Dharamshala, the stadium will also be p
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मैच काफी रोमांचक होने वाला है। धर्मशाला में विश्वकप का यह आखिरी मुकाबला है। आखिरी मैच होने के कारण दर्शक भी कोई मौका नहीं गंवाना चाहेंगे। मैच के लिए सभी टिकट बिक चुके हैं, ऐसे में खिलाड़ियों को हौसला अफजाई के लिए दर्शकों की कमी नहीं पड़ेगी। धर्मशाला में यह दूसरा मुकाबला है, जब स्टेडियम पूरी तरह से पैक हुआ है। पहले तीन मैचों में स्टेडियम दर्शकों के लिए तरस गया था। इन मैचों में आधी ही सीटें भर पाई थीं।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा। मैच में जीत हासिल करना दोनों ही टीमों के लिए वर्चस्व की जंग होगा। दोनों टीमें चाहेंगी कि मैच को जीत कर वे सुपर-4 के लिए अपनी दावेदारी पुख्ता करें। अंकतालिका में न्यूजीलैंड की टीम एक मैच हारने के बाद तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच हारे हैं और वह चौथे स्थान पर है। दोनों टीमों के पास धर्मशाला की तेज पिच पर खेलने का अनुभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed