{"_id":"653bb10ef61d2f8b06079f64","slug":"aus-vs-nz-cricket-world-cup-match-dharamshala-pat-cummins-said-australian-team-will-enter-with-the-intention-o-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aus vs NZ: पैट कमिंस बोले- मैच जीतने के इरादे से उतरेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aus vs NZ: पैट कमिंस बोले- मैच जीतने के इरादे से उतरेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम
Fri, 27 Oct 2023 06:17 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Oct 2023 06:17 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि धर्मशाला स्टेडियम की आउटफील्ड अब पहले जैसी नहीं रही है, ऐसे में खिलाड़ियों को संभल कर खेलने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया टीम ने जमकर बहाया पसीना।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमारी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। हमारे खिलाड़ी फार्म चल रहे हैं, ऐसे में हम बड़ा स्कोर खड़ा करके न्यूजीलैंड को चुनौती देंगे। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने शनिवार को प्रेसवार्ता में ये बातें कहीं। कहा कि धर्मशाला स्टेडियम की आउटफील्ड अब पहले जैसी नहीं रही है, ऐसे में खिलाड़ियों को संभल कर खेलने की जरूरत होगी। हमारे खिलाड़ियों ने पिछले दो मैचों में बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
धर्मशाला की पिच तेज है। हमारे बल्लेबाजों को तेज पिच पर बल्लेबाजी करना पंसद है। इस पिच पर हमारे गेंदबाजों को भी काफी मदद मिलने वाली है। कप्तान ने कहा कि उन्होंने धर्मशाला स्टेडियम की आउटफील्ड का जायजा लिया है और खिलाड़ियों से फील्डिंग के दौरान सावधानी बरतने को कहा है। ताकि कोई चोटिल न हों। पिच पर हम शनिवार को कुछ बदलाव भी कर सकते हैं।
विज्ञापन