फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   audio cd of himachal leader gone viral.

नेता की ऑडियो सीडी से हिमाचल में गरमाई सियासत

Mon, 06 Jul 2015 09:37 AM IST
Updated Mon, 06 Jul 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
audio cd of himachal leader gone viral.

प्रदेश के मंत्री की ऑडियो सीडी सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। शनिवार देर शाम से व्हाट्सऐप और फेसबुक पर मामले से जुड़ी खबरें खूब शेयर हो रही हैं। लोग इन पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स दे रहे हैं। कार्टून के जरिये भी इस मामले पर कई कटाक्ष किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


व्हाट्सऐप ग्रुपों में ऑडियो सीडी को धड़ाधड़ शेयर किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में इसकी गूंज मची हुई है। राजनीतिक दलों के नेता जहां इस मामले पर अलग-अलग तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, वहीं आम आदमी इसको लेकर खूब चटकारे ले रहे हैं। कमेंट्स करने के मामले में जहां कई लोग इस मामले को साजिश बता रहे हैं वहीं कई लोग राजनीति में नैतिकता पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन

मंडी में पहले भी जारी हुई थी सीडी

audio cd of himachal leader gone viral.

प्रदेश की सियासत में अहम रोल निभाने वाले जिला मंडी से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के एक वरिष्ठ मंत्री की ऑडियो सीडी को लेकर रविवार को मंडी में खूब चर्चा रही। सियासी गलियारों में भी ऑडियो सीडी सुनने को लेकर हर कोई उत्सुक दिखा।

मंडी की सियासत में यह दूसरा मौका है जब कांग्रेस के ही वरिष्ठ मंत्री की सीडी लीक हुई है। इससे पहले भी लोक सभा उप चुनाव के दौरान मंडी में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सीडी मीडिया को जारी की थी। इस सीडी प्रकरण में सीआईडी थाना शिमला में दिल्ली के एक डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

मंत्री सीडी प्रकरण पर सरकार ने चुप्पी साधी, भाजपा भी बैकफुट पर

audio cd of himachal leader gone viral.

वरिष्ठ मंत्री के सीडी प्रकरण पर रविवार को गजब सियासी सन्नाटा दिखा। सरकार की तरफ से इस प्रकरण पर चुप्पी देखी गई जबकि भाजपा भी बैकफुट पर दिखी। न कोई प्रदर्शन और न ही प्रेस कांफ्रेंस। उधर, नाम सामने आने पर हिमाचल सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता बुलाई है। माना जाता है कि वरिष्ठ मंत्री इस प्रकरण पर जनता के सामने अपनी बात रखेंगे।

उधर, अमर उजाला की ओर से पूछे जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मंत्री की सीडी जारी करने में किसी और का नहीं बल्कि खुद कांग्रेस नेताओं का हाथ है। एक वरिष्ठ मंत्री द्वारा महिला के साथ इस तरह की बातें करने से जाहिर होता है कि कांग्रेस नेता कितनी साफ छवि के हैं। उन्होंने वरिष्ठ मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। सत्ती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की सीडी निकलना कोई नई बात नहीं है।

विज्ञापन

क्या कहती है पुलिस

audio cd of himachal leader gone viral.

एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि इस मामले में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। मीडिया के माध्यम से ही उनके ध्यान में मामला आया है। अगर पुलिस के पास कोई शिकायत करता है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।

फोन टेपिंग को गंभीरता से लेना चाहिए : महेश्वर

हिमाचल लोकहित पार्टी और कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह ने कहा है कि यह फोन टेपिंग का मामला है। टेलीग्राफ एक्ट का दुरुपयोग हो रहा है। निजी जिंदगी में हस्तक्षेप किया जा रहा है। मैंने पहले भी यह मामला उठाया था। फोन टेपिंग करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ऑडियो सीडी अभी नहीं सुनी है, उसकी पूरी डिटेल भी मेरे पास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed