फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Attendance of teachers will be done only on biometric machine in govt schools

उच्च शिक्षा निदेशालय: हिमाचल के सरकारी स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीन पर ही लगेगी शिक्षकों की हाजिरी

Thu, 17 Nov 2022 10:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Nov 2022 10:47 PM IST
सार

सरकारी स्कूलों में अगले सप्ताह से सभी शिक्षकों की हाजिरी बायोमीट्रिक मशीन पर ही लगेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों और स्कूल प्रिंसिपलों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Attendance of teachers will be done only on biometric machine in govt schools
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अगले सप्ताह से सभी शिक्षकों की हाजिरी बायोमीट्रिक मशीन पर ही लगेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों और स्कूल प्रिंसिपलों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। बुधवार को हाईकोर्ट की ओर से शिक्षा विभाग को लेकर की गई तल्ख टिप्पणी के बाद शिक्षा निदेशालय ने पुराने आदेशों को फिर से सख्ती से लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार ने बताया कि सभी स्कूलों में मशीनों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने को कहा गया है। कोरोना संकट के दौरान मार्च 2020 में यह व्यवस्था बंद कर दी गई थी। अब दोबारा से शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की समय पर उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीनों को वर्ष 2019 में लगाया गया था।

विज्ञापन


समय से शिक्षकों के स्कूलों में नहीं पहुंचने की शिकायतें मिलने के बाद बायोमीट्रिक मशीनों में सुबह और शाम के समय हाजिरी सुनिश्चित की गई थी। मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर प्रदेश के सभी विभागों में बायोमीट्रिक मशीनों पर हाजिरी बंद कर दी गई थी। कुछ माह पूर्व दोबारा से शिक्षा विभाग ने बायोमीट्रिक पर ही हाजिरी लगवाने का फैसला लिया था। हालांकि, इस फैसले को लागू करने के लिए सख्ती नहीं की गई थी। अब हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आए हैं। उधर, विद्यार्थियों की हाजिरी भी अब ई संवाद एप्लीकेशन के जरिये ऑनलाइन ही दर्ज की जा रही है। इस एप से रोजाना विद्यार्थियों की हाजिरी सुबह 10:15 बजे तक स्कूल प्रिंसिपलों को भेजने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed