{"_id":"67d2dee1ca3e2717430a6d86","slug":"attendance-of-outsourced-workers-will-be-done-through-biometrics-in-the-university-shimla-news-c-19-sml1001-500957-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विवि में बायोमीट्रिक से लगेगी \nआउटसोर्स कर्मियों की हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विवि में बायोमीट्रिक से लगेगी आउटसोर्स कर्मियों की हाजिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू प्रशासन ने जारी किया फरमान, नियमित कर्मचारियों पर नई व्यवस्था लागू करने में विवि नाकाम
आउटसोर्स कर्मियों की 25 मार्च से मशीन से लगेगी हाजिरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) प्रशासन ने आउटसोर्स आधार पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने का फरमान जारी किया है। हालांकि विवि प्रशासन आउटसोर्स कर्मियों से तीन गुना वेतन लेने वाले अपने नियमित कर्मचारियों पर यह व्यवस्था लागू करने में नाकाम रहा है।
हिमाचल विवि में करीब दो सौ कर्मचारी आउटसोर्स आधार पर सेवाएं देते हैं। आदेशों में कुलसचिव ने सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को 20 मार्च तक कंप्यूटर सेंटर में बायोमीट्रिक से हाजिरी लगाने के लिए पंजीकरण करवाने को कहा है। 25 मार्च से सभी आउटसोर्स कर्मियों की हाजिरी बायोमीट्रिक मशीन से लगेगी। आदेश न मानने पर कर्मचारियों को गैरहाजिर माना जाएगा तथा इसमें वेतन कटौती की व्यवस्था होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के सिर्फ नाममात्र वेतन पर कार्य करने वाले आउटसोर्स कर्मियों के लिए बायोमीट्रिक से हाजिरी अनिवार्य करने के आदेशों पर सवाल भी उठ रहे हैं। विवि में आठ सौ के करीब नियमित कर्मचारी हैं।
कई सरकारी महकमों में मशीनों से लग रही हाजिरी
राजधानी में कई सरकारी महकमों और सचिवालय तक में बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी की व्यवस्था शुरू हो चुकी हैै। लेकिन विवि प्रशासन अपने कर्मचारियों के लिए यह व्यवस्था शुरू करने में अभी तक नाकाम रहा है। कर्मचारी संगठनों के विरोध, शिक्षकों के इन्कार के चलते इस व्यवस्था को नियमित कर्मचारियों पर लागू नहीं किया जा रहा। अब सिर्फ आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने की व्यवस्था शुरू की है।