फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Attack on INTUC Himachal President Bawa Hardeep Singh Refer to PGI chandigarh

इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बाबा पर जानलेवा हमला, पीजीआई रेफर

Fri, 28 Sep 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Updated Fri, 28 Sep 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Attack on INTUC Himachal President Bawa Hardeep Singh Refer to PGI chandigarh

संजीवा रेड्डी गुट के इंटक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह पर वीरवार सुबह 10 बजे जानलेवा हमला हुआ। वे अपनी गाड़ी से अकेले घर से ट्रक यूनियन कार्यालय जा रहे थे। तभी हथियारों से लैस करीब एक दर्जन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सिर और टांगों में चोटें आने से हरदीप सड़क पर पड़े रहे।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर उनकी पत्नी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बावा के समर्थकों ने हमले के लिए परवाणू ट्रांसपोर्ट कोऑपरेटिव सोसायटी के प्रधान अमरनाथ गुट का हाथ होने की बात कही। पुलिस ने बावा के बयान के बाद परवाणू ट्रांसपोर्ट कोआपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा के बेटे प्रमोद शर्मा पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Attack on INTUC Himachal President Bawa Hardeep Singh Refer to PGI chandigarh

घटना से गुस्साए बावा हरदीप सिंह के समर्थकों ने भाजपा मंडलाध्यक्ष की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। सड़क पर खड़ी एक जीप और दो अन्य गाड़ियों के अलावा कोआपरेटिव यूनियन के कार्यालय और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। सामान बाहर फेंक दिया।

इसके बाद सेक्टर तीन कैंटर यूनियन में भी तोड़फोड़ कर कई कैंटरों को नुकसान पहुंचाया। गौर हो कि जून में कैंटर यूनियन को लेकर बावा और अमरनाथ गुट में टकराव शुरू हुआ था। अमरनाथ शर्मा का कहना है कि इस हमले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वहीं अमरनाथ के बेटे ने बताया कि घटना के समय वह शिमला में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed