{"_id":"5f2e9dcd64265209f149911a","slug":"attack-on-forest-department-team-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की टीम पर हमला कर, बीओ को किया लहूलुहान, करना पड़ा हवाई फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वन विभाग की टीम पर हमला कर, बीओ को किया लहूलुहान, करना पड़ा हवाई फायर
Sat, 08 Aug 2020 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 08 Aug 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चंबा में अवैध कटान और घर में लकड़ी होने की सूचना पर दबिश देने जा रही वन विभाग की टीम पर वनकाटुओं और उनके साथियों ने हमला कर दिया। घटना शुक्रवार शाम की कीड़ी क्षेत्र के साहलुंई गांव की है। हमलावरों ने आसपास की बिजली बंद कर बीओ, दो वनरक्षकों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को घेर लिया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए डंडों से हमला कर दिया। इसमें वनखंड अधिकारी सुनील कुमार बुरी तरह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
जान बचाने के लिए टीम को हवाई फायर करना पड़ा। इसके बाद ग्रामीण मौके से भागे। गंभीर हालत में बीओ को चंबा मेडिकल कॉलेज से पीजीआई रेफर किया गया है। अधिकारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वनरक्षक भुवन पाल व सुरेश कुमार को भी चोट लगी है। इन्हें मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि देर शाम सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वन विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष ने भी क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई है। वन विभाग के घायल अधिकारी और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
उधर, फॉरेस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अब्दुल हमीद ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों पर इस तरह से हमला करना अमानवीय है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम न दे सके। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।