{"_id":"60af302c8ebc3ea39d18907e","slug":"attack-on-doctor-in-covid-hospital-nerchowk-police-lodges-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के न आने से गुस्साए तीमारदार ने प्रशिक्षु महिला डॉक्टर पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर के न आने से गुस्साए तीमारदार ने प्रशिक्षु महिला डॉक्टर पर किया हमला
Thu, 27 May 2021 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 27 May 2021 05:43 PM IST
सार
कोविड अस्पताल नेरचौक में एक कोरोना संक्रमित मरीज के तीमारदार ने ड्यूटी पर तैनात प्रशिक्षु डॉक्टर पर ड्रिप स्टैंड से हमला कर दिया। फाइनल ईयर की छात्रा इस हमले में बाल-बाल बची है। आरोपी ने वार्ड में भी तोडफ़ोड़ की है।
विज्ञापन
(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेडिकल कॉलेज नेरचौक के कोविड वार्ड में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज के तीमारदार ने बुधवार रात को ड्रिप स्टैंड से एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर पर हमला कर दिया। इस घटना में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर बाल-बाल बची हैं। मौके पर मौजूद अन्य डॉक्टरों ने बीच बचाव किया। इस घटना में किसी को चोटें नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित मरीज की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन
रात को उसके साथ मौजूद तीमारदार डॉक्टर को बार-बार बुलाने लगा। डॉक्टर के न आने से खफा तीमारदार आपे से बाहर हो गया और तैश में वार्ड में तोड़फोड़ करने लगा। इसी बीच उसने डॉक्टर पर भी हमला कर दिया। हमले के बाद डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। बल्ह थाना की पुलिस टीम ने मौके पर आकर मामले की छानबीन भी की लेकिन डॉक्टरों ने किसी प्रकार की आगामी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसके पीछे तर्क देते हुए पुलिस से कहा गया कि जिस तीमारदार ने यह हरकत की है, उसके परिजन की स्थिति काफी नाजुक है। यदि इस स्थिति में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हैं तो इससे उसे आघात पहुंच सकता है।
विज्ञापन
तीमारदार की मनोस्थिति को देखते हुए फिलहाल आगामी कार्रवाई करने से इनकार किया गया है। डीएसपी मंडी अनिल पटियाल ने कहा कि लिखित में शिकायत आई है लेकिन फिलहाल आगामी कार्रवाई से इनकार किया गया है। यदि आगामी कार्रवाई के लिए कहेंगे तो मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।