फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Tunnel rohtang will send message of India's growing power to the whole world: pm Modi

अटल टनल पूरे विश्व को भारत की बढ़ती ताकत का संदेश देगी: मोदी

Sat, 03 Oct 2020 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/ लाहौल-स्पीति
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/ लाहौल-स्पीति Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Oct 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Atal Tunnel rohtang will send message of India's growing power to the whole world: pm Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाहौली बोली में ‘ग्यु तर्फे अटल टनल केदिंग तोहफा शु’ पंक्ति से सिस्सू में अपने संबोधन की शुरुआत की। इसका मतलब-अटल टनल लाहौलियों को मेरी तरफ से तोहफा है। कोविड-19 के बीच छह महीने बाद प्रधानमंत्री ने शनिवार को किसी पहले सार्वजनिक कार्यक्रम को लाहौल के सिस्सू में संबोधित किया है।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने कहा कि अटल टनल रोहतांग पूरे विश्व को भारत की बढ़ती ताकत का संदेश देगी। यह सुरंग अभूतपूर्व इंजीनियरिंग का नमूना होने के साथ देश की सामरिक शक्ति की रीढ़ साबित होगी। प्रधानमंत्री ने अटल टनल के लोकार्पण के दौरान करीब 70 किमी का सफर सड़क मार्ग से किया। कहा कि अटल सुरंग अब देश ही नहीं बल्कि विदेशी इंजीनियरिंग संस्थानों के छात्रों के लिए शोध का केंद्र बनेगी।
विज्ञापन


हर साल एक-एक विश्वविद्यालय के प्रशिक्षुओं को टनल के निर्माण में इस्तेमाल हुई अतुल्य इंजीनियरिंग की तकनीक करीब से जानने के लिए अटल टनल का दौरा कराया जाएगा। करीब 20 साल बाद आज फिर लाहौल की जनता से रूबरू हुआ हूं। साल 2000 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ केलांग आए थे। मोदी ने अटल के लाहौली मित्र टशी दावा का भी संबोधन में जिक्र किया। कहा कि अटल टनल निर्माण में टशी दावा का भी योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनल खुलने के बाद लाहौल की मिट्टी में पैदा होने वाली जड़ी बूटियों और फसलों को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नई पहचान मिलेगी। घाटी की धार्मिक स्थलों का नाम लेकर पीएम ने कहा-ताबो मठ, त्रिलोकनाथ और चंद्रताल जैसे स्थलों में पहुंचना दुनिया के लिए अब और आसान होगा। घाटी में अब कृषि और पर्यटन के क्षेत्रों में नई क्रांति आएगी। टनल के द्वार खुलने के बाद अब सैलानियों का रुख लाहौल-स्पीति की तरफ मुड़ेगा।

बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ताकत देगी टनल: नड्डा 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हर मौसम में खुली रहने वाली अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

नड्डा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा-नीत एनडीए सरकार ने रोहतांग दर्रे के नीचे सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इस सुरंगका निर्माण कराने का निर्णय लिया था और सुरंग के दक्षिणी पोर्टल पर संपर्क मार्ग की आधारशिला 26 मई 2002 को रखी गई थी।

नड्डा ने सभी हिमाचल वासियों को बहुत-बहुत बधाई दी। कहा कि अटल टनल भारत के बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर (सीमा अवसंरचना) को नई ताकत देगी। यह विश्वस्तरीय बॉर्डर कनेक्टिविटी का जीता-जागता उदाहरण है। 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को भेंट की उनकी पैराग्लाइडिंग की फोटो 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोलंगनाला में मुख्य अतिथि के तौर पर कुल्लवी हस्तशिल्प की ओर से बनाए गया कुल्लवी मफलर, टोपी और शांगरी रामायण का चित्र भेंट किया।

इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री को एक उनके द्वारा 2000 में सोलंगनाला में की गई पैराग्लाइडिंग की तस्वीर भेंट की। इसे मोदी ने देखा और मुस्कराएं। उल्लेखनीय है कि बुरूआ गांव के बुद्धि प्रकाश ने मोदी को वर्ष 2000 में पैरागलाइडिंग करवाई गई थी और बुद्धि प्रकाश एक पायलट के तौर पर ग्लाइडर चला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed